Dhurandhar Box Office Collection Day 38: पास या फेल? 38वें दिन धीमी रफ्तार के बावजूद 800 करोड़ क्लब में कायम रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’
Dhurandhar Box Office Collection Day 38: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने 38वें दिन भी शानदार कमाई की. ऐसे में जानिए 800 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म की पूरी कलेक्शन रिपोर्ट.
Dhurandhar Box Office Collection Day 38: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूती के साथ टिकी हुई है. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पांच हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है और अब छठे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. भले ही कमाई की रफ्तार अब पहले जैसी तेज नहीं रही हो, लेकिन कुल कलेक्शन के मामले में फिल्म का प्रदर्शन अब भी शानदार माना जा रहा है.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नजर आए हैं. रिलीज के साथ ही फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली थी और इसके कंटेंट व स्टारकास्ट की वजह से लगातार चर्चा में बनी रही. ऐसे में आइये 38वें दिन की कमाई पर एक नजर डालते हैं.
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 38
Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर ने 38वें दिन यानी छठे रविवार को शाम 5 बजे तक करीब ₹4.13 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई ₹803.63 करोड़ तक पहुंच चुकी है. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और नाइट शोज के बाद इनमें हल्का बदलाव संभव है.
पांच हफ्ते पूरे करने के बाद आमतौर पर फिल्मों की कमाई बेहद सीमित हो जाती है, लेकिन धुरंधर अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है. यही वजह है कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जा रही है.
धुरंधर डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट
| Day | Collection (₹ Cr) |
|---|---|
| Day 1 (Fri) | 28.00 |
| Day 2 (Sat) | 32.00 |
| Day 3 (Sun) | 43.00 |
| Day 4 (Mon) | 23.25 |
| Day 5 (Tue) | 27.00 |
| Day 6 (Wed) | 27.00 |
| Day 7 (Thu) | 27.00 |
| Day 8 (Fri) | 32.50 |
| Day 9 (Sat) | 53.00 |
| Day 10 (Sun) | 58.00 |
| Day 11 (Mon) | 30.50 |
| Day 12 (Tue) | 30.50 |
| Day 13 (Wed) | 25.50 |
| Day 14 (Thu) | 23.25 |
| Day 15 (Fri) | 22.50 |
| Day 16 (Sat) | 34.25 |
| Day 17 (Sun) | 38.50 |
| Day 18 (Mon) | 16.50 |
| Day 19 (Tue) | 17.25 |
| Day 20 (Wed) | 18.00 |
| Day 21 (Thu) | 25.00 |
| Day 22 (Fri) | 15.00 |
| Day 23 (Sat) | 20.50 |
| Day 24 (Sun) | 22.50 |
| Day 25 (Mon) | 10.50 |
| Day 26 (Tue) | 11.25 |
| Day 27 (Wed) | 11.00 |
| Day 28 (Thu) | 15.75 |
| Day 29 (Fri) | 8.75 |
| Day 30 (Sat) | 11.75 |
| Day 31 (Sun) | 12.75 |
| Day 32 (Mon) | 4.75 |
| Day 33 (Tue) | 4.75 |
| Day 34 (Wed) | 4.25 |
| Day 35 (Thu) | 4.25 |
| Day 36 (Fri) | 3.50 |
| Day 37 (Sat) | 5.75 |
| Day 38 (Sun) | 4.13 (Early Report) |
