Pather Panchali की एक्ट्रेस उमा दासगुप्ता का निधन, सत्यजीत रे की फिल्म में निभाया था ये किरदार

फिल्म पाथेर पांचाली में दुर्गा की भूमिका निभाने वाली उमा दासगुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उनके निधन की पुष्टि एक्टर और सांसद चिरंजीत चक्रवर्ती ने दी.

Uma Dasgupta Death: सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ की एक्ट्रेस उमा दासगुप्ता अब नहीं रहीं. फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ में एक्ट्रेस ने दुर्गा का किरदार निभाया था. वह फिल्म में अपू की बड़ी बहन बनी थी. इसके बाद वह दोबारा स्क्रीन पर नजर नहीं आई. उनका निधन सोमवार की सुबह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें कैंसर था. उनके निधन की जानकारी एक्टर और सांसद चिरंजीत चक्रवर्ती ने दी.

‘पाथेर पांचाली’ फेम एक्ट्रेस उमा दासगुप्ता का निधन

एक्टर और सांसद चिरंजीत चक्रवर्ती को उमा दासगुप्ता के निधन के बारे में जानकारी एक्ट्रेस के बेटे ने दी. उनके निधन से एक्टर बेहद दुखी है. टीएमसी सांसद और राइटर कुणाल घोष ने अपने फेसबुक पर एक्ट्रेस के नाम एक पोस्ट लिखकर दुख जताया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘पाथेर पांचाली’ की दुर्गा हमेशा के लिए चली गई.

‘पाथेर पांचाली’ में उमा दासगुप्ता ने निभाया था ये किरदार

सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ में दुर्गा का किरदार आज भी सिनेप्रेमियों के दिलों में बसा हुआ है. उमा दासगुप्ता लंबे समय तक सिनेमा से दूर रहीं, लेकिन इसके बावजूद उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों के जेहन में बसी हुई है. वहीं, इसी साल एक्ट्रेस की मौत की खबर फैली थी, जिसके बाद चिरंजीत चक्रवर्ती ने बताया था कि ये सारी झूठी खबरें है. हालांकि अब एक्ट्रेस ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.

Also Read- Satyajit Ray Birth Anniversary: पाथेर पांचाली से लेकर चारुलता तक, सत्यजीत रे की ये फिल्में हैं मस्ट वॉच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >