Parveen Babi Birth Anniversary: इस वजह से ‘सिलसिला’ से हटा दिया गया था परवीन बाबी को, सालों बाद एक्टर रंजीत ने किया खुलासा

Parveen Babi Birth Anniversary: सिलसिला में जया बच्चन से पहले परवीन बाबी को कास्ट किया गया था, हालांकि बाद में परवीन को हटा दिया गया. इस बात का खुलासा अब जाकर हो रहा है.

Parveen Babi Birth Anniversary: दिग्गज एक्ट्रेस परवीन बाबी आज हमारे बची नहीं हैं, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है. उनका मुस्कुराता चेहरा और खूबसूरत हंसी, उनके चाहने वालों को आज भी याद है. आज परवीन बाबी की 70वीं बर्थ एनिवर्सरी है. सुबह से ही फैंस उनसे जुड़ी तसवीरें और किस्से सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं. 70 के दशक में एक्ट्रेस ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिसमें अकबर एंथोनी, सुहाग, शान, नमक हलाल जैसी मूवीज शामिल है. कहा जाता है कि 70-80 के दशक में वो सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक थीं.


फिल्म सिलसिला में परवीन बाबी को किया गया था कास्ट
परवीन बाबी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की थीं. उन्होंने धर्मेंद्र, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि साल 1981 में आई फिल्म सिलसिला के लिए उन्हें सिलेक्ट किया गया था. ये बात एक्टर रंजीत ने बताई. बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा के अलावा जया बच्चन ने काम किया था. हालांकि जया ने मूवी में परवीन को रिप्लेस कर दिया था.


इस वजह से कटा परवीन बाबी का फिल्म से पत्ता
दरअसल, एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर रंजीत ने इस बात का खुलासा किया. उन्होंने बताया, परवीन बाबी मेरी सबसे प्यारी दोस्त थी. वो एक खूबसूरत महिला थी. हमेशा मुस्कुराती रहती थी. एक बार वो काफी परेशान थी और रो रही थी. मैंने पूछा, क्या हुआ. हम लोग उस समय कश्मीर में थे. एक फिल्म बनी थी सिलसिला, इसमें परवीन को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें ये फिल्म छोड़ने को कहा गया था. सिर्फ एक विवाद को बढ़ाने के लिए रेखा-जया को फिल्म में लिया गया था. नहीं तो रेखा और परवीन मूवी में होती.

Ajay Devgn Birthday: जब अजय देवगन को मारने के लिए लोग पड़ गए थे पीछे, बेटे को बचाने के लिए पिता वीरू ने किया था ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >