Parineeti-Raghav Wedding: हाथों में हाथ थामे परिणीति-राघव ने लिए सात फेरे, एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की तसवीरें

रिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं. शादी की तसवीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. शादी की तसवीरों में वो काफी खूबसूरत दिख रही है.

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अब एक-दूजे के हो गए हैं. 24 सितंबर को उदयपुर में कपल ने सात फेरे लिए. न्यूली वेड कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें पोस्ट की. हाथों में हाथ थामे कपल शादी में काफी खुश दिखे. प्यार से राघव ने माथे पर एक्ट्रेस को किस भी किया. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने शादी के लिए बहुत ही हल्का कलर चुना था. क्रीम कलर का लहंगा पहने एक्ट्रेस दुल्हन के जोड़े में बला की खूबसूरत लगी. वहीं, व्हाइट शेरवानी में दूल्हेराज काफी जचे. परिणीति और राघव की शादी की तसवीरों पर एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट में लिखा, मेरा आशीर्वाद सदैव. नील नीतिन मुकेश ने लिखा, आप दोनों को बधाई मेरे प्रिय. भगवान आपको सारी खुशियां दें. कई सारे सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे है.

Also Read: Parineeti Raghav Marriage Live: एक-दूजे के हुए परिणीति-राघव, पंजाबी गाने पर डांस करते दिखे CM भगवंत मान,VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >