Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने शेयर की बेबी बॉय की पहली क्यूट झलक, नाम और उसके खूबसूरत अर्थ से भी उठाया पर्दा

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Baby Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने अपने बेबी बॉय के नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. इसके साथ उन्होंने बेटे की पहली झलक भी खूबसूरत संस्कृत कोट के साथ शेयर की.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Baby Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने आज, बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने बेटे की पहली झलक साझा की है. 19 अक्टूबर को जन्मे बेटे के एक महीने पूरे होने पर कपल ने पहली बार अपनी फैमिली तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें दोनों अपने नन्हे बच्चे के छोटे पैरों के साथ पोज देते दिख रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने न्यू बोर्न के नाम से भी पर्दा उठा दिया है. आइए बताते हैं स्टार्स ने बेबी का क्या नाम रखा है और बाकी डिटेल्स.

यहां देखें पोस्ट-

क्या है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेबी बॉय का नाम?

परी और राघव की शेयर की गई पोस्ट की पहली फोटो में कपल अपने बेटे के नन्हे पैरों को हल्के से चूमते नजर आ रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में परिणीति नीर के पैरों को प्यार से थामे हुए हैं और राघव उनके हाथ को थामकर खड़े दिखाई देते हैं. ये तस्वीरें तीनों की पहली आधिकारिक फैमिली फोटोज हैं.

पोस्ट के साथ कपल ने अपने बेटे का नाम और उसका अर्थ बताते हुए कैप्शन में लिखा, “जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम — तत्र एव नीर (पानी का रूप, प्यार का सार — यही नीर है)”. उन्होंने आगे लिखा, “जीवन की अनंत बूंद में हमें शांति मिली. हमने उसका नाम ‘Neer’ रखा — शुद्ध, दिव्य, असीम.”

परिणीति और राघव की लव स्टोरी

एक पॉडकास्ट में परिणीति ने राघव संग अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था दोनों की मुलाकात लंदन में एक इवेंट के दौरान हुई थी. वह कहती हैं, “आमतौर पर मैं बस ‘हाय-हैलो’ करके आगे बढ़ जाती, लेकिन इस बार मैंने कहा, ‘चलो नाश्ते पर मिलते हैं.’ हमें उस वक्त अंदाजा भी नहीं था कि यह मुलाकात कुछ खास बन जाएगी. कुछ ही दिनों में हमें एहसास हो गया कि हम शादी करने वाले हैं.”

बता दें कि कपल ने 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल रूप दिया था. इसके बाद उसी साल 24 सितंबर 2023 को दोनों ने उदयपुर में एक ग्रैंड समारोह में सात फेरे लिए, जहां बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं.

यह भी पढ़ें: Aashram की पम्मी को याद आए ‘बाबा निराला’ बॉबी देओल, अदिति पोहनकर बोलीं- सर को बहुत मिस कर रही हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >