Param Sundari FIRST REVIEW: 'परम सुंदरी' का पहला रिव्यू आया सामने, सिद्धार्थ- जान्हवी की जोड़ी ने स्क्रीन पर मचाया जादू

Param Sundari FIRST REVIEW: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी के रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बच गया है. मूवी के गाने पहले से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं. अब फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है. इसे रिव्यू के अनुसार फिल्म बेहद एंटरटेनिंग है.

Param Sundari FIRST REVIEW: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी इन दिनों सुर्खियों में है. फिल्म कल यानी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. तुषार जलोटा निर्देशित ये एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है जिसका गाना ‘परदेसिया’ सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा. जान्हवी और सिद्धार्थ फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. दर्शकों को दोनों की जोड़ी भा रही है. इस बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

परम सुंदरी का पहला रिव्यू आया सामने

मुंबई में फिल्म परम सुंदरी का 28 अगस्त को स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया. इसमें सोशल मीडिया पर्सनालिटी, ब्लॉगर सिमोन खंबाटा भी शामिल हुई. उन्होंने फिल्म देखने के बाद इसका रिव्यू करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “केमिस्ट्री 15/10. रोम-कॉम अपनी बेस्ट पर. इस फ्रेम में नजर आ रहे हैं प्राउड डायरेक्टर तुषार जलोटा. परम सुंदरी में ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपको पसंद न आए. यह एक सुपर फील-गुड मूवी है और बेहद एंटरटेनिंग भी.” आगे उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा, ”मुझे कहना होगा कि जाह्नवी कपूर पहले कभी इतनी खूबसूरत नहीं लगीं. तुषार जलोटा, आपने सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को स्क्रीन पर जादुई, मजेदार और खूबसूरत बना दिया है. दोस्तों, ये फिल्म जरूर देखें.”

Param sundari first review
Param sundari first review

सोनाली रतन देशमुख ने परम सुंदरी का किया रिव्यू

सिस्टेंट डायरेक्टर सोनाली रतन देशमुख ने भी फिल्म परम सुंदरी का रिव्यू किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “परम एक चार्मर है और सुंदरी तो आग है. हमेशा तुम्हारे लिए चीयर करती हूं तुषार जलोटा. पूरे रोम-कॉम वाले फील्स आ रहे हैं और म्यूजिक तो कमाल है. सिनेमाघरों में धमाल मचाओ.”

Param sundari first review

जानें फिल्म की कहानी

फिल्म परम सुंदरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने परम सचदेव का किरदार निभाया है. जबकि जान्हवी कपूर ने थेक्केपट्टू सुंदरी दामोदरम पिल्लई का रोल निभाया है. फिल्म एक नॉर्थ इंडियन लड़के को एक साथउ इंडियन लड़की से प्यार की कहानी है. मैडॉक फिल्म्स की ओर से निर्मित मूवी 29 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो रही है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: गौरव खन्ना-जीशान कादरी की लड़ाई के बीच ये कंटेस्टेंट बन गया पहला कैप्टन, गेमप्ले से खींचा सबका ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >