Param Sundari Box Office Day 12: परम सुंदरी का बजट 50 करोड़, 12वें दिन कमाई महज इतनी, नेट कलेक्शन चौंकाने वाला

Param Sundari Box Office Day 12: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर परम सुंदरी का जादू दर्शकों पर नहीं चल पाया. दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई. बागी 4 और द बंगाल फाइल्स की रिलीज ने भी कमाई घटा दी. चलिए आपको 12वें दिन का आंकड़ा बताते हैं.

Param Sundari Box Office Day 12: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी का कमाल दर्शकों पर नहीं चला. फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर कम हो गई है. फैंस ने सिद्धार्थ और जान्हवी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की, लेकिन कहानी कुछ खास दर्शकों को पसंद नहीं आई. इसका असर कलेक्शन पर देखने को मिला. रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही फिल्म की कलेक्शन नीचे गिरने लगी. इस बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई बागी 4 और द बंगाल फाइल्स ने भी मूवी की कमाई पर असर डाला. चलिए आपको परम सुंदरी के 12वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

50 करोड़ भी पार नहीं कर पाई परम सुंदरी

Sacnilk के एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर परम सुंदरी ने मंगलवार को अभी तक 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये सुबह के नंबर्स है जो शाम तक बढ़ जाएंगे और अपडेट हो जाएंगे. नेट कमाई मूवी ने अबतक 46.69 करोड़ रुपये का कर लिया है. फिल्म की कमाई अब लाखों में आ चुकी है और लगातार नंबर्स कम होते जा रहे हैं. 50 करोड़ भी मूवी अभी तक पार नहीं कर पाई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है.

परम सुंदरी का नेट कलेक्शन डे वाइज

  • Param Sundari Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 3- 10.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 4- 3.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 5- 4.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 6- 0.08 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 7- 2.65 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 8- 1.75 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 9- 2 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 10- 2.5 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 11- 0.68 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 12- 0.01 करोड़ रुपये (Early Reports)

टोटल कमाई- 46.69 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें Baaghi 4 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ती जा रही ‘बागी 4’ की पकड़, जानें पांचवें दिन का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >