Param Sundari Box Office Collection Day 4: रविवार की छुट्टी का मिला ‘परम सुंदरी’ को फायदा, कमा लिए इतने करोड़

Param Sundari Box Office Collection Day 4: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले. पहले दिन कमाई सिंगल डिजिट में रही लेकिन वीकेंड पर प्रदर्शन बेहतर रहा. चलिए चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

Param Sundari Box Office Collection Day 4: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की नयी फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में जान्हवी और सिद्धार्थ की जोड़ी कमाल की दिख रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से ठीक-ठाक रिएक्शन मिले. मूवी ने पहले दिन सिंगल डिजिट में कमाई की, जबकि वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं, दूसरी तरफ अभी भी ऋतिक रोशन–जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. चलिए आपको चौथे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

परम सुंदरी का चौथे दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी. चौथे दिन मूवी ने 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये शुरुआती आंकड़े है सुबह के और शाम तक फाइनल नंबर्स आ जाएंगे. जिसके साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कलेक्शन अब 26.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गया परम सुंदरी है.

परम सुंदरी का नेट कलेक्शन

  • Param Sundari Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 3- 10.45 करोड़ रुपये
  • Param Sundari Box Office Collection Day 4- 0.01 करोड़ रुपये

Param Sundari Total Collection- 26.96 करोड़ रुपये

जाह्नवी कपूर ने शेयर की ये तसवीरें

जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर परम सुंदरी से जुड़ी कुछ झलकियां पोस्ट की. पहली फोटो में वह हाथी के साथ पोज देती दिखी और दूसरे में वह क्लासिकल मूव्स करते नजर आ रही है. अगली फोटो में वह अपने को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा संग पोज दे रही है. एक फोटो में वह अपने खूबसूरत गजरे को फ्लॉन्ट करते दिखी. फोटोज पर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: घर में मचा हंगामा, इस वजह से कुनिका सदानंद ने छोड़ी कैप्टेंसी, बिग बॉस 19 को मिला नया कैप्टन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >