Pakistani Drama: शरजीना-मुस्तफा की ‘कभी मैं कभी तुम’ आई पसंद, तो आज ही फ्री में OTT पर देखें ये पाकिस्तानी सीरियल्स

Pakistani Drama: अगर आपको पाकिस्तानी सीरियल देखना पसंद है और हाल ही में आई हानिया आमिर की ‘कभी मैं कभी तुम’ को आपने एंजॉय किया, तो आज हम ऐसी ही कुछ सीरियल्स के नाम बताएंगे, जिसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

Pakistani Drama: हानिया आमिर और फहाद मुस्तफा का पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा ‘कभी मैं कभी तुम’ का आखिरी एपिसोड हाल ही खत्म हुआ. इस सीरियल में शरजीना-मुस्तफा की खट्टी मीठी नोक-झोंक, दोस्ती और प्यार को दर्शकों ने खूब सरहाया. ऐसे में अगर आप अब सीरियल के खत्म होने से उदास हैं और इसी तरह के और सीरियल्स को देखना चाहते हैं लेकिन मुफ्त में, तो आज हम आपके लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन पाकिस्तानी सीरियल्स की लिस्ट लेकर आए हैं. जिन्हें देखकर आपको मजा आ जाएगा.

सुनो चंदा

‘सुनो चंदा’ साल 2018 का पाकिस्तानी ड्रामा है, जिसका निर्देशन शहजाद जावेद ने किया था. इस पाकिस्तानी टीवी सीरियल की कहानी दो कजिन ‘अरसलान’ और ‘अजिया’ की है, जो परिवार के कहने पर एक-दूसरे से शादी करते हैं. हालांकि, वह शुरुआत में एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे. लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं और दोनों को प्यार हो जाता है. इन दोनों की नोक-झोंक को सिर्फ पाकिस्तानी ही नहीं बल्कि भारतीय दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था. आप भी इस सीरियल को फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

कैसी तेरी खुदगर्जी

‘कैसी तेरी खुदगर्जी’ साल 2022 का पाकिस्तानी रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी अमीर खानदान के शेहरयार और मीडल क्लास की महक की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है. इस ड्रामा को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

हमसफर

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और माहिरा खान का पॉपुलर ड्रामा ‘हमसफर’ साल 2011 का दर्शकों का पसंदीदा पाकिस्तानी शो है. इस सीरियल की कहानी खिराद और अशर की जबरदस्ती शादी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खिराद की मां की मौत के बाद होती है. इससे अशर की प्रेमिका का दिल टूट जाता है. इस लव स्टोरी को आप यूट्यूब पर एंजॉय कर सकते हैं.

तेरे बिन

सिराज-उल-हक की निर्देशित इस पाकिस्तानी ड्रामा में मीरब और मुर्तसिम की नोक-झोंक और प्यार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. इस सीरियल के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए, जिसे फैंस का काफी प्यार मिला. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

मेरे हमसफर

हानिया आमिर की साल 2021 का पाकिस्तानी सीरियल मेरे हमसफर की कहानी हाला और हमजा की है. इस सीरियल को भी आप यूट्यूब पर जाकर फ्री में देख सकते हैं.

Also Read: Kabhi Main Kabhi Tum: क्या लास्ट एपिसोड के साथ खत्म हुई शरजीना-मुस्तफा की लव स्टोरी, जानें पूरी हाइलाइट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >