Nora Fatehi Net Worth: नोरा फतेही हैं करोड़ों की मालकिन, आलीशान है घर, मोरक्कन ब्यूटी की नेट वर्थ जान नहीं होगा यकीन

Nora Fatehi Net Worth: नोरा फतेही अपने डांस मूव्स और खूबसूरती से सोशल मीडिया पर आग लगा देती है. एक्ट्रेस ने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई और अब वह कई मूवीज में काम भी कर चुकी हैं. आइए आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

Nora Fatehi Net Worth: नोरा फतेही आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. अपने किलर डांस मूव्स से सबको अपना दीवाना बनाने वाली नोरा ने बॉलीवुड में कुछ बेहतरीन डांस नंबर्स किये हैं. एक्ट्रेस कनाडाई हैं और मोरक्कन मूल की हैं. हालांकि वह खुद को दिल से भारतीय कहती हैं. उन्होंने कई मूवीज में एक्टिंग की है, जिसमें स्ट्रीट डांसर 3डी, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, मडगांव एक्सप्रेस, भारत और क्रैक शामिल है. आज उनेक जन्मदिन पर आपको उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

नोरा फतेही की नेट वर्थ

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा फतेही की नेट वर्थ 41 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस एक गाने पर डांस करने के लिए 2-3 करोड़ की फीस लेती है.उनका मुंबई में अपना एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 10 करोड़ के आस-पास है. इसके अलावा कनाडा में भी उनके पास एक आलीशान फ्लैट है. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के पास 5 करोड़ रुपये का वैनिटी वैन भी है. उनके पास ब्रांडेड और स्टाइलिश बैग का कलेक्शन भी हैं. सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन के लिए नोरा को 5 लाख रुपये मिलते हैं.

नोरा फतेही के पास हैं ये महंगी कार

मोरा फतेही कई लग्जरी गाडियों की मालकिन हैं. उनके पास BMW 5 सीरीज, जिसकी कीमत 64.49 लाख रुपये है. एक्ट्रेस के पास मर्सिडीज-बेंज GLA 200D, जिसकी कीमत 32.33 लाख रुपये और होंडा सिटी है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये है.

जानें नोरा फतेही के बारें में

नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था. एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल टोरंटो से की और उसके बाद एक्ट्रेस ने यॉर्क यूनिवर्सिटी टोरंटो से पढ़ाई की. उनके मां और पिता मोरक्को के हैं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह कभी डांस सीखे और इसके खिलाफ थे. हालांकि एक्ट्रेस ने इतनी पाबंदियों के बाद भी डांस करना जारी रखा. वह खुद को एक कमरे में बंद कर लेती थी और डांस करती थी. एक्ट्रेस ने डांस खुद से ही सीखा है और कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है.

यह भी पढ़ें- Nora Fatehi: दो सुपरहिट आइटम सॉन्ग किया परफॉर्म, फिर भी नहीं मिली फीस, नोरा ने कहा ‘मुझे पैसे की…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >