Nora Fatehi Accident: कार हादसे के बाद नोरा फतेही का आया पहला बयान, बताया- कैसे हुआ हादसा, खुद दिया घटना का अपडेट

Nora Fatehi Accident: मुंबई में नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट हो गया. हालांकि नोरा ठीक है और उन्हें थोड़ी सी चोट ��ई है. एक्ट्रेस ने इस पूरे घटना के बारे में खुद बताया. एक्ट्रेस ने कहा, मैं जिंदा हूं और ठीक हूं. कुछ मामूली चोटों, सूजन और हल्के सिर में चोट के अलावा मैं ठीक हूं.

Nora Fatehi Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. शनिवार को नोरा का एक्सीडेंट मुंबई में हुआ. दरअसल, एक्ट्रेस DJ डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने जा रही थी, तब ये हादसा हुआ. मुंबई पुलिस ने बताया कि एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी. जिसके बाद नोरा को हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आई है और वह ठीक है. नोरा ने इस बारे में पूरी बात बताई.

नोरा फतेही ने कार एक्सीडेंट के बारे में बताया

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर इस घटना के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने कई छोटे वीडियो भी शेयर किए. एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, “हाय दोस्तों, मैं बस आप लोगों को यह बताने आई हूं कि मैं ठीक हूं. आज दोपहर मेरा एक बहुत गंभीर कार एक्सीडेंट हो गया था. एक नशे में धुत आदमी जो गाड़ी चला रहा था, उसने मेरी कार में टक्कर मार दी और टक्कर बहुत जोरदार थी और उसने मुझे कार के दूसरी तरफ फेंक दिया. मेरा सिर खिड़की से टकरा गया. मैं जिंदा हूं और ठीक हूं. कुछ मामूली चोटों, सूजन और हल्के सिर में चोट के अलावा मैं ठीक हूं.

नोरा बोलीं- वह बहुत डरावना, खौफनाक, दर्दनाक पल था

नोरा फतेही ने आगे कहा, आपको शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए. यह 2025 है. मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि इस बारे में भी बात करनी पड़ रही है. मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि दोपहर 3 बजे ऐसा कुछ हो सकता है. मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई नशे में गाड़ी चलाएगा और लोगों की जान खतरे में डालेगा. मैं सबको बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं. मुझे कुछ समय तक दर्द रहेगा लेकिन भगवान का शुक्र है कि मैं जिंदा हूं. मैं झूठ नहीं बोलूंगी. वह बहुत डरावना, खौफनाक, दर्दनाक पल था. मैं अभी भी थोड़े सदमे में हूं.”

यह भी पढ़ें- Laughter Chefs Season 3: क्या सच में रातों-रात शो से बाहर हुई भारती सिंह? टीवी का ये हैंडसम एक्टर करेगा रिप्लेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >