स्ट्रेस की वाट लगा देंगी डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ये धांसू फिल्में, एक बार जरूर देखें

Must Watch Bollywood Films on Disney Plus Hotstar: आज हम आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार की कुछ ऐसी फिल्मों के नाम बताएंगे, जो आपके स्ट्रेस को भगा देंगी और खुश कर देंगी.

Must Watch Bollywood Films on Disney Plus Hotstar: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों के कलेक्शन हैं, जिन्हें आप देखकर अपने ऑफिस या कॉलेज स्ट्रेस को भगा सकते हैं और चिल कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऐसी कौन सी फिल्में हैं, जो आपको बिलकुल देखनी चाहिए.

गुलमोहर

गुलमोहर साल 2023 में रिलीज हुई एक फैमिली ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म का डायरेक्शन राहुल वी चित्तेला ने किया था. गुलमोहर फिल्म में भूमिका मनोज बाजपेई, शर्मिला टैगोर, सूरज शर्मा, सिमरन और अमोल पालेकर समेत कई एक्टर्स ने निभाई है. इस फिल्म की कहानी बत्रा परिवार के सभी जनरेशन की है जो एक साथ अपने 34 साल पुराने मकान में शिफ्ट होते हैं.

फ्रेडी

फ्रेडी साल 2022 की थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका कार्तिक आर्यन और अलाया एफ ने निभाया है. इस फिल्म की कहानी एक डेंटिस्ट की है, जो एक शादीशुदा महिला से प्यार कर बैठता है लेकिन जब उसे पता चलता है कि उस महिला का पति उससे बुरा व्यवहार करता है, तो वह उसे मार देता है. लेकिन बाद में डेंटिस्ट को जो पता चलता है, उससे वह हक्का-बक्का रह जाता है.

Also Read Dostana 2 से बाहर होने पर फाइनली कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं तब चुप था लेकिन अब…

बबली बाउंसर

बबली बाउंसर साल 2022 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसकी मुख्य भूमिका में तमन्ना भाटिया, अभिषेक बजाज और साहिल वैद हैं. इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया है. फिल्म की कहानी बबली नाम की एक लड़की की है, जो अपने गांव से शहर नौकरी करने के लिए आती है, वहां उसे बाउंसर की नौकरी मिलती है. इसके बाद उसे समाज के तानों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह हार नहीं मानती और उन्हें साबित करती है कि एक लड़की सब कुछ कर सकती है.

अंतरंगी रे

अतरंगी रे साल 2021 में रीलीज हुई एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान है. फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है. अतरंगी रे की कहानी एक औरत की है, जो अपनी शादी से भागती रहती है, क्योंकि वह अपने मन में किसी और को चाहती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसकी शादी किसी और से कर दी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >