Munna Bhai 3 Confirmed: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में शामिल ‘मुन्ना भाई’ को लेकर आखिरकार बड़ी खबर सामने आ गई है. सालों से फैंस जिस अपडेट का इंतजार कर रहे थे, अब उस पर खुद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने मुहर लगा दी है. संजय दत्त और अरशद वारसी की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती है.‘मुन्ना भाई’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म पर काम शुरू हो चुका है.
Rajkumar Hirani Confirms New Munna Bhai Film: राजकुमार हिरानी ने कन्फर्म की नई ‘मुन्ना भाई’ फिल्म
राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी आने वाली ओटीटी सीरीज ‘प्रीतम पेड्रो’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी दौरान उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में खुलासा किया कि ‘मुन्ना भाई’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि टीम कई कहानियों पर काम कर रही है ताकि मुन्ना और सर्किट की वापसी दमदार तरीके से हो सके. हालांकि अभी तक फिल्म का नाम, रिलीज डेट या ऑफिशियल कास्ट अनाउंसमेंट नहीं किया गया है.
Rajkumar Hirani on Munna Bhai Chale America: क्यों बंद हुई ‘मुन्ना भाई चले अमेरिका’?
डायरेक्टर ने पुराने प्रोजेक्ट ‘मुन्ना भाई चले अमेरिका’ को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, “उस समय हमने सिर्फ एक टीजर बनाया था. हम लोग अभी कहानी लिख ही रहे थे. टीजर में दिखाया गया कि मुन्ना और सर्किट अमेरिका जाने वाले हैं और अंग्रेजी सीख रहे हैं. लेकिन वह स्क्रिप्ट कभी पूरी नहीं हो पाई. अब भी हम कुछ नई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं.” राजकुमार हिरानी के इस बयान ने साफ कर दिया कि भले ही ‘मुन्ना भाई चले अमेरिका’ नहीं बन पाई, लेकिन फ्रेंचाइजी को बंद नहीं किया गया है. सही कहानी मिलते ही मुन्ना और सर्किट फिर दर्शकों के बीच नजर आ सकते हैं.
Arshad Warsi Recalls Lage Raho Munna Bhai Craze: अरशद वारसी ने सुनाया ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का किस्सा
अरशद वारसी ने भी ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ की शूटिंग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कहा, “मैं और संजू शूटिंग कर रहे थे. पूरा इलाका लोगों से भर गया था. ट्रैफिक जाम लग गया था, पुलिस लोगों को संभाल रही थी. मैं सोच रहा था कि इतनी भीड़ सिर्फ संजय दत्त के लिए आई है.” इसके बाद राजकुमार हिरानी ने कहा कि वहां एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे और शूटिंग तक रोकनी पड़ी थी. अरशद ने आगे बताया, “मैंने संजू से कहा कि लोग तुम्हारे लिए आए हैं. तब संजू ने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ मैंने भी पहले कभी नहीं देखी. ये लोग सिर्फ इसलिए आए हैं क्योंकि वहां मुन्ना और सर्किट साथ खड़े थे.”
यह भी पढ़ें- बड़े पर्दे पर फिर नहीं दिखेगी मुन्ना भाई-सर्किट की जोड़ी! अरशद वारसी ने Munna Bhai 3 पर दिया चौंकाने वाला बयान
