कमरे में भगवान की तस्वीरें लगाने पर मजबूर कर देंगी बॉलीवुड की ये 5 हॉरर फिल्में, जपते रहेंगे जय हनुमान…

Most Horror Bollywood Movies: अगर आप भगवान पर विश्वास नहीं करते हैं तो बॉलीवुड की ये फिल्में आपको आपके कमरे में उनकी तस्वीर लगाने पर मजबूर कर देंगी. यह फिल्में इतनी डरावनी हैं कि आप हनुमान चालीसा तक जपने लगेंगे.

Most Horror Bollywood Movies: हॉरर फिल्मों की एक खास बात होती है, वह चाहे जितनी ही डरावनी क्यों न हो लेकिन दर्शकों का मनोरंजन बरकरार रहता है. इन फिल्मों को दर्शक अपने दोस्तों या भाई बहनों के साथ एक न एक बार जरूर रात में देखने का प्लान करते ही हैं. ऐसे में अगर आप भी कभी अपने परिवार, दोस्तों या भाई बहनों के साथ हॉरर फिल्में देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको चुनकर बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं.

परी

प्रोसित रॉय की निर्देशित फिल्म परी एक हॉरर फिल्म है. इस फिल्म की मुख्य भूमिका में अनुष्का शर्मा और परमब्रता चटर्जी हैं. इसकी कहानी अर्णब की है, जिसकी गाड़ी एक महिला से टकराती है और उस महिला की मौत हो जाती है. गाड़ी उसके पिता चला रहे होते हैं. जब महिला के मौत के बाद अर्णब उसकी झोपड़ी के पास पहुंचता है तो उसे वहां महिला की बेटी रुकसाना मिलती है. रुखसाना काफी डरी सहमी लगती है, और कहती है कि कुछ लोग उसे मारना चाहते हैं. जिसके बाद अर्णब रुकसाना को अपने साथ अपने घर ले आता है. इस दौरान अर्णब को रुकसाना की कई बाते पता चलती हैं कि वह एक आम लड़की नही बल्कि एक चुड़ैल है. इसे आप यूट्यूब और अमेजन प्राइम पर जाकर देख सकते हैं.

तुम्बाड़

तुम्बाड़ साल 2018 की हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है. इस फिल्म के मुख्य किरदार सोहूम शाह और ज्योति मल्शे हैं. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो अपने लालच के चक्कर में हस्तर नाम के एक राक्षस का मंदिर बनवाते हैं. ताकि वह राक्षस खुश हो जाए और उन पर धन की वर्षा करे. यह फिल्म अमेजॉन प्राइम पर उपलब्ध है.

Also Read Horror Movies: OTT पर मौजूद है ऐसी हॉरर फिल्में, जिसे देखकर कांप जाएगी आपकी रूह, यहां देखें LIST

1920

विक्रम भट्ट के निर्देशित हॉरर फिल्म 1920 के मुख्य किरदार अदा शर्मा और रजनीश दुग्गल हैं. इस फिल्म की कहानी अर्जुन और लीजा की है जो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और समाज के खिलाफ जाकर शादी करते हैं. शादी के बाद वह दोनों पालमपुर में रहने जाते हैं, जहां लिसा पर एक भूत का साया होता है और अर्जुन उसे बचाने की कोशिश करता है. यह फिल्म यूट्यूब और अमेजॉन पर उपलब्ध है.

राज

विक्रम भट्ट की निर्देशित साल 2002 की हॉरर फिल्म के मुख्य किरदार बिपाशा बसु और डिनो मोरिया हैं. इस फिल्म की कहानी संजना और आदित्य की है, जिनकी शादी हो जाती है. शादी के बाद दोनों के बीच मतभेद शुरू हो जाते है, जिससे बचने के लिए दोनों ऊटी जाते हैं, और वहां संजना के ऊपर एक आत्मा का साया होता है. इस आत्मा का संबंध आदित्य के अतीत से जुड़ा होता है. यह फिल्म अमेजन प्राइम पर जाकर देख सकते हैं.

Also Read ‘कॉमेडी किंग’ अक्षय कुमार की ये 10 फिल्में आपको पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देंगी

बुलबुल

अनविता दत्त के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म बुलबुल साल 2020 में आई थी. फिल्म की कहानी बुलबुल की है, जिसकी शादी बचपन में ही एक अधेड़ उम्र के आदमी से तय हो जाती है. लेकिन बुलबुल को लगता है कि उसकी शादी उसी के उम्र के सत्या से हुई है. जब वह बड़ी होती है, तब इस सच से पर्दा उठता है कि उसकी शादी सत्या से नहीं बल्कि उसके बड़े भाई से हुई है. फिल्म में बुलबुल का किरदार तृप्ति डिमरी ने निभाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >