'कॉमेडी किंग' अक्षय कुमार की ये 10 फिल्में आपको पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देंगी

Akshay Kumar Best Comedy Films: अक्षय कुमार कॉमेडी के बादशाह हैं, इस बात में तो कोई नहीं डाउट नहीं है. ऐसे में अगर आप भी अपने काम के बर्डन से थक चुके हैं और चिल करना चाहते हैं तो आपके लिए आज अक्षय की 10 फिल्में लेकर आए हैं, जिसमें कॉमेडी भर भरकर है.

Akshay Kumar Best Comedy Films: अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर हैं, जो हर किरदार में फिट बैठते हैं. लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें जिस जॉनर की फिल्मों के लिए पॉपुलैरिटी हासिल हुई है, वह है कॉमेडी जॉनर. यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें कॉमेडी किंग कहकर पुकारते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी स्ट्रेसफुल लाइफ से तंग आ चुके हैं तो अक्षय कुमार की इन 10 बेस्ट कॉमेडी फिल्मों को जरूर देखें.

भूल भुलैया

अक्षय कुमार और विद्या बालन फिल्म भूल भुलैया साल 2007 में आई थी. यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. इस फिल्म को आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ हॉटस्टार और यूट्यूब पर इंजॉय कर सकते हैं.

हाउसफुल

साजिद खान की निर्देशित फिल्म हाउसफुल एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता और जिया खान नजर आए थे. इस फिल्म को इंजॉय करने के लिए आप हॉटस्टार और अमेजॉन प्राइम पर जा सकते हैं.

Also Read Housefull 5 में अभिषेक बच्चन की हुई एंट्री, एक्टर बोले- डबल धमाल और ढेर सारे एंटरटेनमेंट के लिए हो जाइये तैयार

दे दना दन

प्रियदर्शन की निर्देशित साल 2009 की कॉमेडी फिल्म ‘दे दना दन’ में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, कैटरीना कैफ और परेश रावल नजर आए थे. यह फिल्म जिओ सिनेमा, अमेजॉन प्राइम और यूट्यूब पर उपलब्ध है.

खट्टा मीठा

प्रियदर्शन की निर्देशित कॉमेडी फिल्म खट्टा मीठा साल 2010 में आई थी जिसमें मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार राजपाल यादव त्रिशा कृष्णन और जॉनी लीवर नजर आए थे. इस फिल्म को देखने के लिए आप अमेजॉन प्राइम या यूट्यूब पर जा सकते हैं.

फिर हेरा फेरी

नीरज वोरा की निर्देशित कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ जिओ सिनेमा, अमेजॉन प्राइम ओर यूट्यूब पर उपलब्ध है. इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, नीरज वोरा बिपाशा बसु नजर आए थे.

Also Read July 2024 Upcoming Movies: क्या अक्षय कुमार-अजय देवगन के नाम होगा जुलाई का महीना, Deadpool and Wolverine के लिए हो जाए तैयार

मुझसे शादी करोगी

डेविड धवन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मुझसे शादी करोगी अमेजॉन प्राइम, सोनी लिव और यूट्यूब पर उपलब्ध है. इस फिल्म के मुख्य किरदार सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा हैं.

वेलकम

अनीश बज़मी के निर्देशित फिल्म वेलकम साल 2007 में आई थी यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और कैटरीना कैफ हैं. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा, अमेजॉन प्राइम ओर यूट्यूब पर जाकर एंजॉय कर सकते हैं.

गरम मसाला

गरम मसाला साल 2005 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसके मुख्य किरदार अक्षय कुमार, नरगिस बाघेरी, परेश रावल, नीतू चंद्रा और राजपाल यादव हैं. इसे देखने के लिए आप हॉटस्टार या यूट्यूब पर जा सकते हैं.

Also Read अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले झेले 2-3 ब्रेकअप्स, बड़े मियां छोटे मियां स्टार ने कहा- उस समय बहुत गुस्सा…

नमस्ते लंदन

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर नमस्ते लंदन साल 2005 में आई थी. यह एक रोमांस-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन विपुल शाह ने किया था. इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम या यूट्यूब पर जाकर अपने पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

हेरा फेरी

साल 2000 की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं. हेरा फेरी को अमेजॉन प्राइम और यूट्यूब पर जाकर देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >