Mirzapur Film: गुड्डू पंडित ने फिल्म की दिलचस्प कहानी को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- मृत लोग…

Mirzapur Film: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब मेकर्स मिर्जापुर नाम की एक फिल्म लेकर आ रहे हैं. अब अली फजल ने कहानी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

Mirzapur Film: मिर्जापुर सालों से ओटीटी में सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक रही है. तीसरा सीजन इस साल रिलीज हुआ था. फैंस ने स्टोरी को काफी ज्यादा पसंद किया और चौथे सीजन की डिमांड करने लगे. बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने कुछ महीने पहले मिर्जापुर फिल्म की अनाउंसमेंट की थी. अब गुड्डू पंडित की भूमिका निभाने वाले अली फजल ने मूवी को लेकर बड़ा अपडेट दिया.

मिर्जापुर फिल्म को लेकर अली फजल ने दिया बड़ा अपडेट

एक्टर्स राउंडटेबल के लिए द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में अली फजल ने कहा, ”हम बहुत एक्साइटेड हैं. यह ओजी कास्ट है और हम टेबल पर आ गए हैं. मुझे समय में काफी पीछे जाना होगा, क्योंकि कुछ मृत लोग भी दिखने वाले हैं.” एक्टर से जब पूछा गया कि क्या पॉपुलर वेब सीरीज का प्रीक्वल भी आएगा. इसपर उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद इसका पता लगा लेंगे. फिलहाल हम इसे सिनेमाघरों में लाने के लिए उत्साहित हैं.

मिर्जापुर में मर्डर सीन पर क्या बोले थे अली फजल

इससे पहले, सुचरिता त्यागी के साथ बातचीत के दौरान, अली फजल ने खुलासा किया था कि मिर्जापुर में एक्शन सीक्वेंस कितने इन्टेंस थे. अभिनेता ने कहा, शूटिंग के दौरान “नैतिक दुविधाएं होती हैं”. ऐसी ही एक घटना को याद करते हुए, उन्होंने शेयर किया, “मिर्जापुर में, एक सीन था, जहां मैंने किसी को मार डाला था, उस समय मुझे लगा कि यह उस सीन को करना बहुत मुश्किल था.”

इन फिल्मों में नजर आएंगे अली फजल

मिर्जापुर में अली फजल के अलावा अभिनेता पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल और विक्रांत मैसी शामिल हैं. मिर्जापुर नामक एक स्पिन-ऑफ फिल्म की घोषणा अक्टूबर 2024 में की गई थी. इस बीच, अली फजल की अपकमिंग फिल्म अनुराग बसु की मेट्रो… इन डिनो है. इसके अलावा, वह सनी देओल की लाहौर 1947 और कमल हासन-स्टारर ठग लाइफ में दिखाई देंगे.

Also Read- Mirzapur Movie: क्या मिर्जापुर पर बनने जा रही है फिल्म, ये एक्टर निभाएंगे कालीन भैया का रोल

Also Read- Mirzapur The Film: भौकाल होगा और ���क जबरदस्त…, मुन्ना भैया ने मिर्जापुर फिल्म पर दी बड़ी अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >