Mamta Kulkarni: अपनी खूबसूरती पर इतराईं ममता कुलकर्णी, बोलीं- रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार है, जिनकी एक अदा पर फैंस दिल हार बैठते थे. अब एक्ट्रेस बने रेखा और श्रीदेवी पर दिए गए अपने पुराने बयान पर सफाई दी है.

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी साल 2025 की शुरुआत से ही जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस ने बीते दिन ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर आध्यात्म का रास्ता अपना लिया. साथ ही वह महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी बनी. हालांकि, भारी विवाद के बाद उन्होंने इस पद से हटा दिया था. इसी बीच उनका एक पुराण बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं’. अब इस बयान पर सालों बाद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Mamta kulkarni

‘रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं…’

ममता कुलकर्णी अपनी खूबसूरती और फिल्मों के अलावा कई विवादों की वजह से भी लाइमलाइट में रहती हैं. इन्हीं विवादों में एक्ट्रेस को एक बयान वो भी है, जो उन्होंने एवरग्रीन ब्यूटी रेखा और बॉलीवुड की चांदनी यानी श्रीदेवी के लिए कहा था कि रेखा और श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं. अब उन्होंने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा, ‘उस वक्त सिने ब्लिट्स नाम की मैग्जीन आती थी. एक पत्रकार थे, जिनका मैं नाम नहीं लेना चाहती. उनकी उन एक्ट्रेस के साथ बनती नहीं थी. जब वह सीधा-सीधा नहीं कह सके तो उन्होंने लिखा कि ममता ने कहा कि रेखा खराब एक्ट्रेस हैं.’ ये जैसे ही मुझे पता चला, तो मैंने फटाफट से रेखा जी को फोन किया और कहा कि रेखा जी 5 दिन बाद सिने ब्लिट्स में मेरा इंटरव्यू आने वाला है और उसमें जो भी लिखा है, वो मैंने नहीं कहा है, वो लाइंस मेरी नहीं हैं.’

नहीं बनना चाहती थीं महामंडलेश्वर

Mamta kulkarni

ममता कुलकर्णी ने अपने साध्वी बनने के सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने बीते 23 साल से एक भी एडल्ट फिल्में नहीं देखी हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह कभी महामंडलेश्वर नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन किन्नर अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के दबाव में आकर उन्होंने इस पद को संभालने के लिए हामी भरी थी.

यह भी पढ़े: Mamta Kulkarni: महामंडलेश्वर बनने के लिए ममता कुलकर्णी ने खर्च किए 10 करोड़ रुपए? बोलीं- मेरे आंसू नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >