अर्जुन कपूर को भूल अब इस एक्टर के साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस ने जान्हवी कपूर के भाई को ऐसे किया इग्नोर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब साथ नहीं है और उनका ब्रेकअप हो गया, ऐसी खबरें कुछ समय से सोशल मीडिया पर चल रही है. कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस को यकीन हो गया है कि दोनों के रास्ते अब अलग हो गए है.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं. कुछ समय से मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. हालांकि दोनों ने ब्रेकअप को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन लेटेस्ट वीडियो को देखकर फैंस को यकीन हो गया है कि उनके बीच अब कुछ नहीं है. दोनों शुक्रवार को दिल्ली में इंडिया कॉउचर वीक में डिजाइनर कुणाल रावल के शो में शामिल हुए. इस दौरान दोनों एक-दूसरे को इग्नोर करते दिखे और अलग-अलग बैठे नजर आए.

मलाइका अरोड़ा ने किया अर्जुन कपूर को इग्नोर

फैशन इवेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में मलाइका और अर्जुन अलग-अलग बैठे दिख रहे हैं. उसके बाद अर्जुन के साथ एक फैन सेल्फी ले रहा था. उस समय वहां से मलाइका गुजरी. भीड़ से उन्हें बचाने के लिए अर्जुन ने अपना हाथ पीछे रखकर उनके जाने का रास्ता बनाया. एक्ट्रेस इसपर कुछ रिएक्ट नहीं करती और चली जाती है. वह पीछे मुड़कर नहीं देखती और ना ही एक्टर से कुछ कहती है. वीडियो देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनका पक्का में ब्रेकअप हो गया.

Also Read- मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान को डेट कर रही रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी! फैंस बोले- बॉलीवुड का नया कपल

Also Read- ‘ये हमारा प्री-हनीमून फेज…’, अर्जुन कपूर संग शादी के सवाल पर मलाइका अरोड़ा ने दिया दिलचस्प जवाब, कही ये बात

अब इस एक्टर के साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा

वहीं, एक और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इंडिया कॉउचर वीक 2024 के तीसरे दिन में मलाइका अरोड़ा शो शोस्टॉपर बनी. उन्होंने बेहद स्टाइलिश ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगी. इसमें राहुल खन्ना भी शोस्टॉपर बने. दोनों को साथ में देखकर फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट करने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, किलर. एक यूजर ने लिखा, अर्जुन कपूर को भूल नया बॉयफ्रेंड बना बन गया. एक यूजर ने लिखा, नया बॉयफ्रेंड है क्या. गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन कपूर ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >