Main Vaapas Aaunga: दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज से पहले छाई, इम्तियाज अली फिर लाए दिल छू लेने वाली कहानी

Main Vaapas Aaunga Early Review: ‘मैं वापस आऊंगा’ को रिलीज से पहले शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म समीक्षक कुलदीप गढ़वी ने फिल्म की कहानी, भावनाओं और कलाकारों के अभिनय की तारीफ की है.

Main Vaapas Aaunga Early Review: निर्देशक इम्तियाज अली ‘जब वी मेट’, ‘लव आज कल’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों के बाद अब वह अपनी नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. रिलीज से पहले फिल्म के शुरुआती रिव्यू आने लगे हैं.

दिल को छू लेने वाला अनुभव

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिषेक अग्रवाल नाम के यूजर ने फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया. उन्होंने लिखा “यह एक बेहद खूबसूरत फिल्म है, जिसमें भरपूर भावनाएं और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी देखने को मिलती है. मुझे सबसे ज्यादा यह बात पसंद आई कि फिल्म उन जज्बातों को बहुत अच्छे तरीके से दिखाती है, जिन्हें हम अक्सर महसूस तो करते हैं, लेकिन उन्हें शब्दों में कहना मुश्किल होता है. अभिनय, संगीत, कहानी, कैमरा वर्क और निर्देशन, हर चीज को बड़ी खूबसूरती और समझदारी के साथ पेश किया गया है. यह एक यादगार और दिल को छू जाने वाला सिनेमाई अनुभव है.”

कुलदीप गढ़वी ने दिए 4.5 स्टार

फिल्म समीक्षक कुलदीप गढ़वी ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने फिल्म को 4.5 स्टार रेटिंग दिया है. उन्होंने लिखा कि ‘मैं वापस आऊंगा’ 2 घंटे 47 मिनट की एक ऐसी फिल्म है, जो दर्शकों के दिल और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ती है. निर्देशक इम्तियाज अली ने प्यार, बिछड़न, यादों, पलायन और अपनी पहचान जैसे विषयों को बेहद भावुक और खूबसूरत अंदाज में पेश किया है. भारत विभाजन से जुड़ी मानवीय कहानियों से प्रेरित यह फिल्म दिखाती है कि बीता हुआ समय किस तरह आज भी हमारी जिंदगी और पहचान को प्रभावित करता है.

कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल

कुलदीप गढ़वी ने लिखा कि नसीरुद्दीन शाह फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं, जबकि वेदांग रैना ने अपने करियर का बेहतरीन अभिनय किया है. दिलजीत दोसांझ अपनी अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस से प्रभावित करते हैं, वहीं शरवरी भी शानदार नजर आती हैं.

इम्तियाज अली का बेहतरीन काम

उन्होंने लिखा कि इम्तियाज अली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भारतीय सिनेमा के सबसे अनोखे और संवेदनशील कहानीकारों में से एक हैं. ‘मैं वापस आऊंगा’ प्यार, यादों, पहचान और अपनेपन की एक खूबसूरत कहानी है, जो सीधे दिल को छू जाती है.

यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Vidhata: कंगना की फिल्म ने रिलीज से पहले जीता दिल, शुरुआती रिव्यू में मिली 5 स्टार रेटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >