Laughter Chefs 2: पहले चेहरा जला… अब फिर चोटिल हुईं रीम शेख, पैर पर पट्टी बांधे तस्वीर की शेयर

Laughter Chefs 2 के सेट से रीम शेख की चोट की अफवाहों ने फैंस को चिंता में डाल दिया है. अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह पूरी तरह ठीक हैं. ऐसे में जानें क्या है पूरा मामला.

Laughter Chefs 2: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रीम शेख इन दिनों रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में नजर आ रही हैं. हाल ही में उनकी सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को परेशान कर दिया, जब उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें उनके पैर पर बैंडेज बंधा हुआ नजर आया. इस तस्वीर ने फैंस को शो के पहले सीजन की उस दर्दनाक घटना की याद दिला दी जब रीम का चेहरा कुकिंग करते वक्त जल गया था. और अब दोबारा इसी सेट पर एक और हादसे ने सभी की चिंता को बढ़ा दिया है.

पैरों पर बैंडेज बंधे तस्वीर पोस्ट

रीम शेख ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें यह अपने कमरे में बेड पर बैठी नजर आ रही थीं. लेकिन उनके दाहिने पैर पर बंधी पट्टी ने सबका ध्यान खींचा। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग के बाद बस नार्मल चीजें.” बस फिर क्या था, फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कहीं फिर से कोई हादसा तो नहीं हो गया.

रीम ने खुद बताई पूरी सच्चाई

अब इसपर रीम ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पूरी सच्चाई बताई है. उन्होंने कहा, “हेलो, पहले तो सभी का शुक्रिया कि आप मुझ तक पहुंचे. जो लोग पूछ रहे हैं कि मेरा पैर कैसा है, उन्हें बता दूं कि मेरा पैर बिल्कुल ठीक है. ऐसा कुछ नहीं हुआ है. कल का शूट बहुत लंबा चला — करीब 16 घंटे का. लगातार खड़े रहने से मेरे पैर में तेज दर्द शुरू हो गया था. इसलिए रात में स्प्रे करके बैंडेज बांधा गया. आज तो दर्द भी नहीं है. मैं पूरी तरह ठीक हूं.”

फैंस ने ली राहत की सांस

रीम शेख की इस वीडियो के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की कामना की.

यह भी पढ़े: Suniel Shetty ने सलमान खान की बॉक्स ऑफिस असफलताओं पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम उनकी 200 करोड़ की फिल्म…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >