Lahore 1947: सितारे जमीन पर की सफलता के बीच सनी देओल ने ‘लाहौर 1947’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Lahore 1947: ‘गदर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल को कई नए फिल्मों के ऑफर मिले. हाल ही में उनकी फिल्म ‘जाट’ थिएटर्स में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब एक्टर अपनी आने वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर चर्चा में हैं. सनी ने ‘लाहौर 1947’ को लेकर अपनी बात रखी.

Lahore 1947: ‘गदर 2’ की बड़ी सफलता के बाद सनी देओल के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स आ गए. हाल ही में सनी की फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जाट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और इसकी खूब चर्चा भी हुई. ‘जाट’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी, लेकिन इसने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सनी की लोकप्रियता आज भी बरकरार है. अब एक्टर बॉर्डर 2 को लेकर सुर्खियों में है जो अगले साल थिएटर्स में रिलीज होगी. इसके अलावा उनकी अपकमिंग मूवी लाहौर 1947 की भी चर्चा हो रही है. इसे लेकर एक्टर ने बात की.

सनी देओल ने लाहौर 1947 को लेकर कही ये बात

सनी देओल ने जूम संग एक इंटरव्यू में बताया कि राजकुमार संतोषी संग उनके प्रोजेक्ट में पहले कोई निवेश नहीं करना चाहता था. हालांकि गदर 2 की सफलता के पास उनके पास कई प्रोजेक्ट्स आ गए. एक्टर ने बताया कि लाहौर 1947 एक इमोशनल फिल्म है और वह ये फिल्म बहुत पहले करना चाहते थे, लेकिन कोई निर्माता इसमें पैसा नहीं लगाना चाहते थे. गदर 2 के बाद आमिर खान ने इसकी कहानी सुनी और इसपर काम करने के लिए तुरंत मान गए. आमिर इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए मान गए और ये अब रिलीज होगी.

सितारे जमीन पर का कलेक्शन

आमिर खान अपनी लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आइए आपको फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4- 8.88 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 5- 0.02 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 67.05 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 5: हिट या फ्लॉप? आमिर की फिल्म को 5वें दिन लगा तगड़ा झटका, कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >