Lahore 1947: भारत-पाक तनाव के बीच ‘लाहौर 1947’ की स्क्रिप्ट पर चली कैंची, इस फिल्म पर भी हो रहा दोबारा से विचार

Lahore 1947: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. मूवी इसी साल जून में रिलीज होने वाली है. अब कहा जा रहा है कि फिल्म के रिलीज डेट पर कैंची चल सकती है. साथ ही फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई है.

Lahore 1947: हाल ही में भारतीय सेना की ओर से किए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ ने सीमा पार पाकिस्तान में हलचल मचा दी. इस ऑपरेशन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना, जिसका सीधा असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ा है. इस बीच कई फिल्में या तो टाल दी गईं या फिर उनकी शूटिंग रोक दी गई. सुनने में आ रहा है कि सनी देओल की चर्चित फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग रोक दी गई है. साथ ही कुछ अन्य फिल्मों के स्क्रिप्ट पर दोबारा से काम शुरू हो गया है, ताकि पाकिस्तान से जुड़ी संवेदनशील चीजों को हटाया जा सकें.

फिल्म लाहौर 1947 के रिलीज पर लटकी तलवार

सनी देओल और प्रीति जिंटा की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 को लेकर चर्चा है कि मेकर्स ने बैठक शुरू कर दी है. फिल्म जून 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन अब फिल्म के काम को रोक दिया गया है. इसके कारण फिल्म के रिलीज में देरी हो सकती है. हालांकि मेकर्स ने कुछ कंफर्म नहीं कहा है. सूत्रों के अनुसार, राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही फिल्म की कहानी एक मुस्लिम परिवार पर केंद्रित है, जो विभाजन के बाद लाहौर में स्थानांतरित हो जाता है. इसकी आंतरिक रूप से समीक्षा की जा रही है. एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, “फिल्म राष्ट्र की भावना के साथ तेज है और इसे फिर से देखा जा रहा है. वर्तमान स्थिति को देखते हुए टीम को यह तय करने की आवश्यकता है कि कहानी से समझौता किए बिना या असंवेदनशील होने के बिना इसे कैसे काम किया जाए.”

फिल्म सरजमीं को लेकर सामने आया ये अपडेट

काजोल और पृथ्वीराज की फिल्म सरजमीं की टीम की सीक्वेंस पर फिर से काम कर रही है. प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, फिल्म में सीधे तौर पर पाकिस्तान का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन इसकी कहानी कश्मीर में सेट है और कुछ सीन मौजूदा माहौल में राजनीतिक रूप से संवेदनशील माने गए हैं. फिल्म 30 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके कुछ हिस्सों को दोबारा डब किया जा रहा है.”

यह भी पढ़ें Jaat Collection: सनी देओल की जाट को अक्षय कुमार की केसरी 2 ने चटाई धूल, जानें बॉक्स ऑफिस का कौन बना किंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >