'फूल और कांटे' फेम Kuku Kohli की प्रेयर मीट में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, विक्की कटरीना के अलावा कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि

‘फूल और कांटे’ फेम दिवंगत डायरेक्टर कूकु कोहली की प्रेयर मीट में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे. विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर समेत कई हस्तियों ने अरुणा ईरानी को ढांढस बंधाया और फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी.

Kuku Kohli Prayaer Meet: दिवंगत फिल्ममेकर कूकु कोहली की  29 अगस्त को मुंबई में प्रेयर मीट आयोजित की गई. इस मौके पर तमाम बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. अंधेरी वेस्ट स्थित सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में हुई इस सभा में विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर समेत कई कलाकार नजर आए.

Kuku Kohli Started Direction from Phool Aur Kante: फूल और कांटे से किया था निर्देशन

कूकु कोहली को अजय देवगन की डेब्यू फिल्म ‘फूल और कांटे’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है. 25 अगस्त को 77 साल की उम्र में हार्ट अटैक के बाद उनका निधन हो गया था.

Wife Aruna Irani was Emotion During Prayer Meet: पत्नी अरुणा ईरानी हुईं इमोशनल 

कूकु कोहली की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी भी परिवार के साथ प्रेयर मीट में पहुंची. इस दौरान वह काफी इमोशनल नजर आईं. सामने आए वीडियो में वह परिवार के सदस्यों और करीबियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर जाती दिखीं.

">

इस मीट में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी विक्की के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के साथ प्रेयर मीट में पहुंचे. दोनों इससे पहले कूकु कोहली के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे.

Anil Kapoor Console Aruna Irani During Prayer Meet: अनिल कपूर ने अरुणा ईरानी को दी सांत्वना

एक्टर अनिल कपूर भी कूकु कोहली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. काले कपड़ों में नजर आए अभिनेता ने अरुणा ईरानी से मुलाकात की और उन्हें कंसोल किया. एक वीडियो में अनिल कपूर अरुणा का हाथ पकड़कर उनसे बात करते दिखाई दिए.

">

प्रेयर मीट में राजपाल यादव, गजेंद्र चौहान, सनी कौशल, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर समेत कई अन्य सितारे भी पहुंचे। दिग्गज अभिनेत्रियां आशा पारेख, मधू और पूनम ढिल्लों ने भी कूकु कोहली को श्रद्धांजलि दी. वहीं, केतकी दवे अपनी मां और वरिष्ठ अभिनेत्री सरिता जोशी के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं. यह भी पढ़ें: कुकू कोहली के जाने से भावुक हुए सलमान खान, अरुणा ईरानी को दी हिम्मत

Kuku Kohli Death: अस्पताल में बिगड़ी थी कूकु कोहली की तबीयत

कूकु कोहली का निधन मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार रात उनकी तबीयत अचानक खराब हुई थी और उन्हें हल्का हार्ट अटैक आया था. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की.

प्रक्रिया के बाद कुछ समय के लिए उनकी हालत स्थिर बताई गई थी, लेकिन अगले दिन उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई. 25 अगस्त को शाम करीब 5:15 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया. उस समय उनकी पत्नी अरुणा ईरानी अस्पताल में उनके साथ मौजूद थीं.

Kuku Kohli Debut as Raj Kapoor's Assitant: राज कपूर के असिस्टेंट के तौर पर शुरू किया था करियर

कूकु कोहली का असली नाम अवतार कोहली था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर के साथ असिस्टेंट के तौर पर की थी. करीब 11 साल तक उन्होंने राज कपूर के साथ काम किया और ‘बॉबी’, ‘प्रेम रोग’ और ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे.

इसके बाद उन्होंने राहुल रवैल के साथ भी काम किया. वह ‘बेताब’ और ‘अर्जुन’ जैसी फिल्मों में सेकंड-यूनिट डायरेक्टर के तौर पर जुड़े थे. आगे चलकर उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और अजय देवगन की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ का निर्देशन किया.

यह भी पढ़ें: 'Phool Aur Kaante’ में दो बाइक पर Ajay की एंट्री सिर्फ Stunt नहीं थी, Kuku Kohli का सबसे बड़ा Gamble था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >