Kuberaa की सफलता पर साई पल्लवी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी टीम अपनी मेहनत…

Kuberaa: साउथ सुपरस्टार धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन स्टारर कुबेर आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला है. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. अब अभिनेत्री साई पल्लवी ने इसकी सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

Kuberaa: शेखर कम्मुला की ओर से निर्देशित और धनुष की मोस्ट अवेटेड क्राइम ड्रामा ‘कुबेर’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना भी हैं. इसे आमिर खान की सितारे जमीन पर से कड़ी टक्कर मिल रही है. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. साथ ही धनुष को राष्ट्रीय पुरस्कार का हकदार बता रहे हैं. अब साई पल्लवी ने मूवी की सफलता पर बात की है.

साई पल्लवी ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

साई पल्लवी ने कलाकारों और फिल्म की तारीफ करते हुए एक लंबा नोट शेयर किया. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, “#कुबेर कई कारणों से खास होने जा रहा है! @dhanushkraja सर की एक्टिंग और चुनौतीपूर्ण किरदार चुनने की कला में मास्टरक्लास, जिसे केवल वे ही इतनी सहजता से निभा सकते हैं… @iamnagarjuna सर, शेखर गरु के निर्देशन में आपको एक किलर किरदार में देखना एक ट्रीट होने वाला है. @iamRashmika, हम सभी जानते हैं कि शेखर गरु अपनी महिलाओं को कितने शक्तिशाली और अनोखे तरीके से लिखते हैं. यह एक यादगार किरदार होने जा रहा है और जल्द ही ब्लॉकबस्टर बनेगा. चैतन्य गरु, सूरी, अजय, स्वरूप और पूरी टीम अपनी मेहनत तारीफ में बदल गई.”

क्या है कुबेर की कहानी

कुबेर एक सामाजिक थ्रिलर है, जो एक भिखारी और एक सीबीआई अधिकारी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को एक व्यवसायी के पैसे से जुड़ी एक पेचीदा कहानी में उलझा हुआ पाते हैं. कहा जाता है कि रश्मिका कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जिसमें जिम सर्भ और दिलीप ताहिल भी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुबेर को 120 करोड़ के बजट में बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट की होगी बारिश, रिलीज हुई ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड कछुए की चाल चल रही हाउसफुल 5, कलेक्शन चौंका देगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >