KRK ने विवेक ओबरॉय से कर दी ऋतिक रोशन की तुलना, कहा- विक्रेम वेधा को कोई भी OTT कंपनी...

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा 12 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है. अब केआरके ने फिल्म और ऋतिक का जमकर मजाक उड़ाया है. उन्होंने एक्टर की तुलना विवेक ओबरॉय से की है.

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ ओटीटी दुनिया में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म आज जियो सिनेमा पर रिलीज होगी. पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में हैं. ‘विक्रम वेधा’ इसी शीर्षक वाली एक तमिल फिल्म का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. हालांकि फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर खुद को क्रिटिक्स कहने वाले केआरके ने ऋतिक रोशन की तुलना विवेक ओबरॉय से की है.

केआरके ने ऋतिक रोशन का उड़ाया मजाक

कमाल रशिद खान कहे या फिर केआरके को अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स और उनकी फिल्म का मजाक उड़ाते देखा जाता है. अब उनके निशाने पर ऋतिक रोशन हैं. जी हां उन्होंने विक्रम वेधा फिल्म का मजाक उड़ाते हुए ऋतिक की तुलना विवेक ओबरॉय से कर दी. केआरके ने ट्वीट किया और लिखा, ‘लगभग 8 महीने पहले फिल्म #VikramVeda रिलीज हुई थी और कोई भी OTT कंपनी डिजिटल अधिकार खरीदने के लिए तैयार नहीं थी. तो अब #JioCinema इसे यूट्यूब पर फ्री दिखा रहा है. साधन @iHrithik #VivekOberoi जैसे बड़े स्टार बन गए हैं!

विक्रम वेधा की कहानी

विक्रम वेधा पिछले साल सितंबर में सकारात्मक समीक्षा के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘विक्रम वेधा’ की कहानी ट्विस्ट और टर्न से भरी है, क्योंकि एक सख्त पुलिस वाला विक्रम (सैफ अली खान) खूंखार गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) का पता लगाने और उसका पीछा करने के लिए निकलता है, जो सामने आता है वह चूहे-बिल्ली का पीछा है, जहां वेधा- एक मास्टर कथाकार – विक्रम को कहानियों की एक श्रृंखला के माध्यम से परतों को छीलने में मदद करता है, जो विचारोत्तेजक नैतिक अस्पष्टता की ओर ले जाती है. इस बीच, ‘विक्रम वेधा’ के अलावा, ऋतिक दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘फाइटर’ में भी दिखाई देंगे. वह ‘वॉर 2’ में भी नजर आएंगे.

Also Read: Gangs of Wasseypur 3 को लेकर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुराग कश्यप ने मुझे कई बार…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >