Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के विलेन विजेंदर सिंह ने सलमान खान संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- भाई थे तो डर..

किसी का भाई किसी की जान में इस बार विलेन के तौर पर इंडियन बॉक्सर विजेंदर सिंह दिखाई देंगे. उन्होंने सलमान खान संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है. बता दें कि फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सलमान खान की अपकमिंग ईद रिलीज ‘किसी का भाई किसी की जान’ का शानदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म की रिलीज के लिए बेताबी देखी जा रही है. जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोगों का उत्साह तेज होता जा रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. कई शहरों में तो शोज हाउसफुल हो चुके हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स देख ऐसा लग रहा है कि फिल्म कई सारे नये रिकॉर्ड बनाएगी. फिल्म के सभी स्टारकास्ट इन-दिनों जोर-शोर से प्रमोशन में बिजी हैं. अब बॉक्सर विजेंदर सिंह ने सलमान खान संग काम करने का अनुभव साझा किया.

विजेंदर सिंह ने सलमान खान संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी

इंडियन बॉक्सर विजेंदर सिंह किसी का भाई किसी की जान में नेगेटिव भूमिका निभाते नजर आएंगे. ट्रेलर लॉन्च पर जब उनसे सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया और क्या वह घबराए हुए थे, तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “भाई वहां थे तो सारी घबराहट दूर हो गई थी, वह समय पर आते थे, इसलिए शूटिंग समय पर होती थी. हम सब समय पर घर चले जाते थे. भाई ने मुझे शूटिंग के दौरान बहुत कुछ सिखाया. ठीक से हिट कैसे करें, और पंचों में कम ताकत कैसे लगाएं.” इस पर सलमान खान ने मजेदार रिप्लाई देते हुए कहा, ‘नहीं मारना भी सिखाया है.’ इस मजेदार बातचीत को सुनने के बाद अब हम किसी का भाई किसी की जान में विजेंदर सिंह के नेगेटिव रोल को देखने का इंतजार नही कर सकते हैं.

किसी का भाई किसी की जान के बारे में

सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन ‘किसी का भाई किसी की जान’ फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है, जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस. ये फिल्म इस ईद पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज होगी.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: ईद पर सलमान खान की फिल्म तोड़ेगी रिकॉर्ड,कई शहरों में थिएटर हुए फुल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >