Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 4: सलमान की फिल्म का जलवा बरकरार, 100 करोड़ क्लब में होगी शामिल

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 4: सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबती स्टारर किसी का भाई किसी की जान का सिनेमाघरों में जलवा बरकरार है. चौथे दिन मूवी ने ठीक-ठाक बिजनेस किया है. बता दें कि मूवी ईद पर थियेटर्स में रिलीज हुई थी.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 4: सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन जबरदस्त कलेक्शन किया. हालांकि चौथे दिन मूवी के कलेक्शन में गिरावट देखी गई. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और चौथे दिन इसने कितनी कमाई की, ये आपको हम बताते है.

किसी का भाई किसी की जान का चौथे दिन का कलेक्शन

सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबती स्टारर किसी का भाई किसी की जान ने चौथे दिन यानी सोमवार को 9.5 करोड़ रुपये कमाए. ओपनिंग डे पर मूवी ने 15.81 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे दिन 25 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़ 25 लाख रुपये का बिजनेस हुआ. ऐसा में लगता है कि अब ये जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में मूवी ने 112.80 करोड़ रुपये अभी तक कमा लिए है. भाईजान ने अपने फैंस को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा था.

किसी का भाई किसी की जान पायरेसी की शिकार हुई

21 अप्रैल को किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी. मूवी रिलीज के कुछ घंटों बाद ही पायरेसी का शिकार हो गई. जूम टीवी के एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अब HD प्रिंट में Filmyzilla, 123movies, Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movierulz, Telegram, Tamilrockers वगैरह पर उपलब्ध है. हालांकि इससे पहले भी कई मूवीज ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसमें शहजादा, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे, शहजादा, सेल्फी शामिल है. बता दें कि सलमान के साथ-साथ मूवी में सलमान खान की आखिरी लीड वाली फिल्म दबंग 3, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली. साल 2021 में अंतिम सिनेमाघरों में आई. हालांकि, सलमान ने फिल्म में मुख्य भूमिका नहीं निभाई थी.

Also Read: KKBKKJ BO Collection Day 3: वीकेंड पर सलमान खान की फिल्म ने की छप्पर फाड़ कमाई, पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >