Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: सलमान खान की फिल्म का निकला दम, धुआंधार कमाई कर रही ‘पोन्नियिन सेलवन 2’

सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान का बॉक्स ऑफिस पर हाल काफी बुरा है. वहीं, ऐश्वर्या राय की पोन्नियिन सेलवन 2 धूम मचा रही है.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई है. फिल्म ने धुंआधार शुरूआत की और फिर फुस्स हो गई. दसवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जो बेहद कम है. वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन की पोन्नियिन सेलवन 2 (Ponniyin Selvan 2) ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. मणिरत्नम की फिल्म की तारीफ दर्शक कर रहे है.

किसी का भाई किसी की जान का बुरा हाल

सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान का क्रेज दर्शकों में घट गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दसवें दिन सिर्फ 3.50 करोड़ कमाए. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अबतक 153.17 करोड़ कमा लिए है.

पोन्नियिन सेलवन ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

निर्माता मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2, 3200 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. मूवी ने सिर्फ दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे दिन इसने 30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. दूसरे दिन 24.55 करोड़ की कमाई की थी. टोटल कलेक्शन की बात करें तो अबतक 80 करोड़ से ज्यादा हो गया है. पहले वीकेंड में ही इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Also Read: ‘इतनी बंदूकें मेरे चारों ओर होती…’, जान से मारने की धमकी पर सलमान खान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
पोन्नियिन सेलवन 2 की कहानी

फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 की कहानी की बात करें, तो पहले भाग में कहानी में सम्राट सुन्दर चोल के छोटे बेटे अरुल्मोंरीवमन( जयम रवि )सिंहल युद्ध के दौरान लापता हो गए थे. कहानी आगे बढ़ गयी है. उसके जाने के बाद आदित्य (विक्रम) और चाचा मदुरांतकन में सत्ता को पाने की लड़ाई शुरू हो गयी है, लेकिन नंदिनी (ऐश्वर्या राय) अभी भी चोल वंश से अपना बदला लेना चाहती है, जबकि राजकुमारी (तृषा) अपने प्रेमी के साथ मिलकर चोल वंश के खिलाफ हो रही साजिशों को खत्म कर देना चाहती है. इस दौरान चोल वंश से जुड़े और भी कई रहस्य सामने आ जाते हैं, जो कहानी के किरदारों को आमने -सामने ले आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >