भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और गायक किशोर कुमार आज भी सभी उम्र के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. उनकी आवाज और एक्टिंग का आज भी लोग याद करते हैं. हालांकि, उनके पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते. यही कारण है कि उनकी चार शादियों की कहानी आज भी चर्चा में रहती है. उनकी चौथी पत्नी लीना चंदावरकर ने उनके कुछ अजीब और डरावने व्यवहार के बारे में बताया था.
लीना चांदावरकर ने बताया कैसे किशोर कुमार ने डराया
लहरेन रेट्रो के साथ इंटरव्यू में लीना चांदावरकर ने बताया कि किशोर कुमार कभी-कभी अचानक मूड बदल लेते थे और उन्हें डराने वाले हरकतें करते थे. लीना ने बताया, “एक घटना है कि उन्होंने मुझसे पूछा कि ‘लीना तुमने मेरे बारे में कुछ सुना क्या तुमने इतने साल काम किया फिल्मों में.’ मैंने कहा क्या सुना था, सुना तो था पर मैं बोलना नहीं चाहती थी, ‘क्या सुना था तुमने’ आप बहुत अच्छे गाते हो मैं तो आपकी फैन थी या इतनी अच्छी कॉमेडी करती थी. लीना ने आगे बताया, “एक बार मैं प्यार अजनबी है फिल्म के लिए मेकअप कर रही थी. अचानक उन्होंने अपने चेहरे पर जानवर जैसी हरकतें कीं, जिससे मैं डर गई और हेयर ड्रेसर को ढूंढने लगी. वह कूद कर सोफे पर आए और मैं डर गई और मैंने कहा, ‘हां-हां, सुना था कि आप पागल है. फिर वह हंसने लगे.”
शादी के बाद किशोर कुमार में बदलाव
लीना ने यह भी साझा किया कि शादी के बाद किशोर कुमार में काफी बदलाव आया. लीना ने याद किया, “मैं बहुत इनसिक्योर थी क्योंकि मैं उनकी चौथी पत्नी थी. मैं सोच रही थी, ‘उन्हें पांचवीं शादी नहीं करनी चाहिए.’ मैं बहुत तनाव में थी. एक बार मैंने उनसे कहा कि मैं घर छोड़ रही हूं. उन्हें थोड़ा डर लगा, लेकिन फिर उन्होंने मुझे जाने को कहा. उन्होंने कहा, ‘कभी वापस मत आना और मुझसे बात भी मत करना.’ जब मैं टैक्सी में बैठने ही वाली थी, उनका पूरा ग्रुप आया और मुझे रोका. उन्होंने कहा, ‘तुम कैसे जा सकती हो? तुम्हारी वजह से यह 8वां अजूबा बदल गया.”
किशोर कुमार और उनकी चार शादियां
किशोर कुमार की पहली शादी रुमा गुप्ता ठाकुरता से हुई. इसके बाद उनकी शादी मधुबाला से हुई, लेकिन उनकी तबियत बिगड़ने के कारण यह शादी 1969 में खत्म हो गई. तीसरी शादी योगिता बाली से हुई, जो दो साल बाद टूट गई. उनकी अंतिम शादी लीना चांदावरकर से हुई, जो उनके जीवन के अंत तक, यानी 1987 तक चली.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भरोसा करने वालों का धन्यवाद
