Kis Kisko Pyaar Karoon 2: रहस्यमयी दुल्हन के साथ फंसे कपिल शर्मा, किस किस को प्यार करूं 2 का फर्स्ट पोस्टर देखा आपने

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: 2015 में कपिल शर्मा ने फिल्म किस किस को प्यार करूं से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अब, मशहूर कॉमेडियन इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं. मूवी का फर्स्ट पोस्टर आउट हो गया है.

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 की रिलीज को लेकर तैयार है. कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है. साल 2015 की फिल्म का सीक्वल यह रोमांटिक कॉमेडी का फर्स्ट लुक ईद के मौके पर मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है. पहले पार्ट में जहां एक्टर कई पत्नियों के साथ नजर आ रहे थे, वहीं इस बार वे केवल एक दुल्हन के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. सीक्वल में मनजोत सिंह भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं.

किस किस को प्यार करूं 2 का फर्स्ट पोस्टर आउट

कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर किस किस को प्यार करूं 2 से अपना पहला लुक शेयर कर दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया और ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. फोटो में वह फिर से दूल्हे की भूमिका में हैं, उनके चेहरे पर चिंता दिखाई दे रही है. वह अपनी रहस्यमयी दुल्हन के साथ पोज देते हैं, जिसका चेहरा घूंघट से ढका हुआ है. मेकर्स ने फिलहाल फीमेल लीड की डिटेल्स गुप्त रखा है. कॉमेडियन ने कैप्शन में लिखा, “ईद मुबारक #KKPK2.” हालांकि रिलीज डेट से अभी तक मेकर्स ने पर्दा नहीं हटाया है.

किस किस को प्यार करूं 2 के बारे में

किस किस को प्यार करूं की पहली किस्त साल 2015 में रिलीज हुई थी. इसमें कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे. अब्बास-मस्तान की ओर से निर्देशित, यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन जटिल हो जाता है, क्योंकि वह अपनी तीन पत्नियों को संभालने के लिए संघर्ष करता है. कपिल के अलावा, फिल्म में अरबाज खान, साई लोकुर, मंजरी फडनीस, एली अवराम, सिमरन कौर मुंडी और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. अपकमिंग सीक्वल का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं और इसका निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान की ओर से वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत किया जा रहा है.

यह भी पढ़े: The Bhootnii Trailer: खौफ-कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है संजय दत्त-मौनी रॉय की ‘द भूतनी’ का ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >