Kiara Advani: गेम चेंजर के बाद ‘मैडॉक’ की इस फिल्म में नजर आएंगी कियारा आडवाणी, निभाएंगी बेहद खास रोल

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ‘गेम चेंजर’ के बाद अपने नए प्रोजेक्ट के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं. एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी.

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर चर्चे में हैं. इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार राम चरण मुख्य भूमिकाओं में हैं. अब एक्ट्रेस जल्द ही साल 2024 में ‘स्त्री 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाली ‘मैडॉक फिल्म्स’ के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगी. इस आगामी प्रोजेक्ट का नाम ‘शक्ति शालिनी’ है, जिसमें कियारा आडवाणी एक खास रोल निभाते हुए नजर आएंगी. हालांकि, प्रोडक्शन हाउस ने इसपर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. ऐसे में आइए बताते हैं सबकुछ.

सुपरनैचुरल यूनिवर्स में शामिल हुईं कियारा

मैडॉक फिल्म्स अपने सुपरनैचुरल यूनिवर्स के लिए पॉपुलर है, जिसकी अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ है. इस फिल्म से कियारा अडवाणी का नाम जुड़ता नजर आया है. फिल्म से जुड़े करीबी सोर्स के मुताबिक, कियारा फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी. यह फिल्म 31 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. एक सूत्र ने कहा, “फिल्म में एक ऐसी नायिका की जरूरत है जो ताकत के साथ नाजुकता को भी पर्दे पर प्रदर्शित सके. कियारा इस भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं. बातचीत चल रही है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है.”

कियारा अडवाणी का वर्क फ्रंट

कियारा अडवाणी को पिछले साल कई बार मैडॉक के ऑफिस में मीटिंग के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया था. ऐसे में अगर सब ठीक रहता है, तो एक्ट्रेस जल्द ही ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग शुरू कर देंगी. कियारा अडवाणी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की दो दिन बाद 10 जनवरी, 2025 को ‘गेम चेंजर’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा वह ऋतिक रोशन की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘वॉर 2’ में भी दिखेंगी. फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है.

यह भी पढ़े: Hrithik Roshan: साल 2025 में ऋतिक रोशन की इन फिल्मों-सीरीज का बजेगा डंका, दुसरी वाली तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड्स, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >