Kiara Advani के 'डॉन 3' से हाथ खींचते ही झोली में आई इस सुपरस्टार की फिल्म! करोड़ों में वसूली फीस

Kiara Advani 'डॉन 3' से पीछे हटने के बाद साउथ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' में शामिल हो चुकी हैं. इस फिल्म के लिए उन्होंने 15 करोड़ रुपए की तगड़ी फीस चार्ज की है.

Kiara Advani इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी प्रेगनेंसी एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने रणवीर सिंह स्टारर ‘डॉन 3’ से भी हाथ पीछे कर लिए. अब ऐसे में लगता है कि होने वाली मॉम ज्यादा वक्त तक फिल्मों से दूर नहीं रह पाएंगी. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए कियारा अडवाणी को साइन कर लिया गया है. हैरान करने वाली बात यह है कि इसके लिए उन्होंने मामूली रकम नहीं, बल्कि तगड़ी फीस वसूली है. इसके साथ ही वह इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं.

टॉक्सिक के लिए चार्ज किये 15 करोड़

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कियारा अडवाणी ने यश की कन्नड़ एक्शन थ्रिलर ‘टॉक्सिक’ के लिए 15 करोड़ रुपए फीस ली है. इसी के साथ वह बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी सुपरस्टार्स के साथ अपनी जगह बना चुकी हैं. प्रियंका ने एसएस राजामौली और महेश बाबू की SSMB29 फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपए फीस ली है. वहीं, दीपिका पादुकोण ने ‘कल्कि 2898 AD’ के लिए 20 करोड़ लिए थे.

यह भी पढ़े: Ghajini में कल्पना से क्यों छिपाई गई संजय सिंघानिया की सच्चाई? 16 साल बाद निर्देशक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

कियारा अडवाणी वर्क फ्रंट

कियारा अडवाणी ‘टॉक्सिक’ के अलावा ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >