Kesari Chapter 2 OTT Release: घर बैठे किस ओटीटी पर देखें अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Kesari Chapter 2 OTT Release: सनी देओल की ‘जाट’ के बाद अक्षय कुमार की ‘केसरी: चैप्टर 2’ अपने डिजिटल डेब्यू को तैयार है. ऐसे में जानें फिल्म की स्ट्रीम डिटेल्स, कहानी और कलेक्शन के बारे में सबकुछ.

Kesari Chapter 2 OTT Release: थिएटर्स में जोरदार कमाई और दर्शकों की तालियों के बीच गूंजने के बाद अब ‘केसरी: चैप्टर 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर इस फिल्म ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की ऐतिहासिक और दिल दहला देने वाली सच्चाई को कोर्टरूम ड्रामा के रूप में पेश किया.

हाल ही में सनी देओल की ‘जाट’ ने भी नेटफ्लिक्स पर अपना डिजिटल डेब्यू किया था. ऐसे में अब केसरी 2 की बारी है. अगर आपने इसे थिएटर्स में मिस कर दिया है तो आइए बताते हैं कि घर बैठे फिल्म को कब और कहां देखें.

कब और कहां देखें ‘केसरी 2’?

2019 में आई ‘केसरी: चैप्टर वन’ की तरह, इस बार भी फिल्म का फोकस एक सच्ची और अनसुनी कहानी पर था. ‘केसरी: चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार ने सी. शंकरन नायर का किरदार निभाया है—वो वकील जिन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद ब्रिटिश हुकूमत को कोर्ट में घसीटा और न्याय के लिए एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी. फिल्म दर्शकों की भावनाओं से ऐसे जुड़ी कि सिनेमाघरों में कई लोगों की आंखें नम हो गईं. अब यह फिल्म अपने डिजिटल डेब्यू को तैयार है. दर्शक इसे 13 जून से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

अनन्या पांडे की चौंकाने वाली परफॉर्मेंस

जहां अक्षय कुमार और आर. माधवन का अभिनय पहले से चर्चित रहा, वहीं अनन्या पांडे का किरदार भी फिल्म में एक नया शेड लेकर आया, जिसने दर्शकों को चौंका दिया. कोर्टरूम ड्रामा में उनका गंभीर और इमोशनल अभिनय खूब सराहा गया. इस फिल्म की कहानी रघु पलत और पुष्पा पलत की किताब ‘A Case That Shook the Empire’ पर आधारित है, जिसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है.

‘केसरी 2’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

भारत में कमाई: 92.53 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 144.62 करोड़

यह भी पढ़े: Panchayat 4 Release Date: ‘जय हिंद, जय फुलेरा’ के साथ शुरू हुई ‘पंचायत 4’, ट्रेलर संग सामने आई कंफर्म रिलीज डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >