Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 9: अक्षय की ‘केसरी 2’ ने 8वें दिन दिखाई असली ताकत, ‘जाट’ को पीछे छोड़ने की तैयारी, जानें कलेक्शन

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ के 9वें दिन का कितना कलेक्शन हुआ है, इसे लेकर जानकारी सामने आ गई है. फिल्म में आर माधवन और अक्षय कुमार भी हैं. फिल्म का टोटल कलेक्शन भी आपको बताते हैं.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. मूवी में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. कहानी एक ऐसे वकील की है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश हुकूमत को अदालत में चुनौती देता है. फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. 9वें दिन के कलेक्शन को लेकर जानकारी सामने आई है.

9वें दिन कैसा है केसरी चैप्टर 2 का हाल

‘केसरी चैप्टर 2’ ना सिर्फ कमाई कर रही है, बल्कि लोगों के दिलों में भी अपनी जगह बना रही है. फिल्म के मजबूत अभिनय, दमदार संवाद और सटीक निर्देशन ने इसे खास बना दिया है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म में 9वें दिन 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का नेट कलेक्शन 50.67 करोड़ रुपये अबतक हो चुका है.

केसरी चैप्टर 2 की कमाई में आई गिरावट

  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 1- 7.75 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 2- 9.75 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3- 12 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 5- 4.8 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 6- 0.06 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 7- 3.5 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8- 4.42 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 9-7 करोड़

केसरी चैप्टर 2 का टोटल कलेक्शन-  57.15 करोड़

यहां पढ़ें-  Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की ‘जाट’ बनी सुपरहिट या हो गई स्लो? 16वें दिन की कमाई ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >