Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 55: अक्षय कुमर की ‘केसरी 2’ हिट या फ्लॉप? 55वें दिन हुआ साफ

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 55: ‘हाउसफुल 5’ की रिलीज के बाद अक्षय कुमार की ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ का खेल खत्म हो गया है. ऐसे में आइए अबतक के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 55: अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों को छुआ, बल्कि क्रिटिक्स से भी इसे सराहना मिली. अब, फिल्म के थियेटर रन के 55 दिन बाद इसका बॉक्स ऑफिस सफर लगभग पूरा हो चुका है. ऐसे में फिल्म की अबतक की कमाई पर नजर डालते हैं.

55वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 55वें दिन ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 0.01 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 92.65 करोड़ पर पहुंच गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 144 करोड़ हुआ है. अब बहुत जल्द फिल्म जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाली है. ऐसे में थियेटर कलेक्शन में अब कोई बड़ा उछाल नहीं आने वाला. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का फाइनल कलेक्शन 93 करोड़ के आसपास थमेगा.

केसरी चैप्टर 2 का डे वाइज कलेक्शन

पहला हफ्ता- 46.1 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता- 28.65 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता- 8.6 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता- 5.65 करोड़ रुपये
29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये
30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये
32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये
34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
38वां दिन – 0.18 करोड़ रुपये
39वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
40वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
41वां दिन – 0.05 करोड़ रुपये
42वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
43वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
44वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
45वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
46वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
47वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
48वां दिन – 0.03 करोड़ रुपये
49वां दिन – 0.02 करोड़ रुपये
50वां दिन – 0.02 करोड़ रुपये
51वां दिन – 0.03 करोड़ रुपये
52वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
53वां दिन – 0.01 करोड़ रुपये
54वां दिन – 0.01 करोड़ रुपये
55वां दिन – 0.01 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 92.65 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अक्षय कुमार संग काम करने पर ‘लाल परी’ ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिल्कुल अलग व्यक्ति…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >