Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 46: अक्षय कुमार की फिल्म रेंगती रफ्तार से कर रही कमाई, जानें 46वें दिन का बॉक्स ऑफिस हाल

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 46: अक्षय कुमार और आर माधवन की ‘केसरी चैप्टर 2’ अब बॉक्स ऑफिस पर लगभग थम गई है. धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींचा था. अब आपको बताते हैं 46वें दिन का कलेक्शन कितना रहा.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 46: अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का अब बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म हो गया है. शुरुआत में ओपनिंग डे पर फिल्म ने ज्यादा धमाल नहीं मचाया था, लेकिन समय के साथ इसने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई रखी. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित यह पीरियड कोर्टरूम ड्रामा जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की परिस्थितियों को दर्शाता है. आइए आपको 46वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

‘केसरी चैप्टर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म

‘केसरी चैप्टर 2’ को अजय देवगन की ‘रेड 2’ और सनी देओल की ‘जाट’ से बॉक्स ऑफिस पर सामना करना पड़ा था. अब फिल्म की कमाई घट गई है. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, 46वें दिन मूवी ने सिर्फ 0.04 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिल्म का नेट कलेक्शन 92.3 करोड़ रुपये है. अब हाउसफुल 5 के रिलीज होने के बाद तो इसकी कमाई ना के बराबर ही होगी.

जानें केसरी चैप्टर 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • पहला हफ्ता- 46.1 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता- 28.65 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता- 8.6 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता- 5.65 करोड़ रुपये
  • 29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये
  • 30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
  • 31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये
  • 32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
  • 33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये
  • 34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
  • 35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
  • 36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
  • 37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
  • 38वां दिन – 0.18 करोड़ रुपये
  • 39वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
  • 40वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
  • 41वां दिन – 0.05 करोड़ रुपये
  • 42वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
  • 43वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
  • 44वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
  • 45वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
  • 46वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 92.3 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >