Kesari 2 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर केसरी 2 हिट होगी या फ्लॉप, अक्षय कुमार की मूवी बॉक्स ऑफिस पर करेगी कब्जा

Kesari 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की हालिया रिलीज केसरी चैप्टर 2 ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है. फिल्म में अक्षय के अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे अहम रोल में दिखे हैं.

Kesari 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है. जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित कोर्ट रूम ड्रामा को सेलेब्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. अक्षय के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन फिल्म में नजर आए हैं. गुड फ्राइडे वीकेंड होने की वजह से फिल्म को काफी फायदा होगा. ओपनिंग डे पर मूवी अपने खाते में कितने करोड़ रुपये बटोरेगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है.

केसरी चैप्टर 2 पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक केसरी चैप्टर 2 पहले दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. ये नंबर्स एक मजबूत शुरुआत की तरफ हिंट देती है. फिल्मीबीट संग बात करते हुए बिजनेस एक्सपर्ट रोहित जायसवाल ने कहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करेगी. उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार की मूवी पहले दिन 6-7 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. दूसरी तरफ Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक मूवी ने 7.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

केसरी चैप्टर 2 के कास्ट के बारे में जानें

अक्षय कुमार केसरी चैप्टर 2 में एडवोकेट शंकरण नायर के किरदार में दिखे हैं. अनन्या पांडे दिलरीत गिल की भूमिका में दिखी हैं और आर माधवन वकील नेविल मैककिनेल की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा मूवी में रेजिना कैसेंड्रा, साइमन पेसली डे, एलेक्स ओ’नेल, मसाबा गुप्ता, कृष्ण राव, स्टीवन हार्टले, अमित सियाल जैसे कलाकारों ने फिल्म में काम किया है.

केसरी चैप्टर 2 का रन टाइम

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अनुसार, केसरी चैप्टर 2 का रन टाइम 2 घंटे, 15 मिनट और 6 सेकंड का है. फिल्म को सीबीएफसी की ओर से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है. केसरी चैप्टर 2 धर्मा प्रोडक्शंस का एक बड़ा प्रोजेक्ट है.

यहां पढ़ें-  सनी देओल से पुराना हिसाब चुकता करेंगे अक्षय कुमार, ‘जाट’ पर गिरेगा ‘केसरी 2’ का कहर, हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >