Bhool Bhulaiyaa 3 और सिंघम अगेन के क्लैश पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दिवाली इतनी बड़ी…

कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर 1 नवंबर को जबरदस्त क्लैश होने वाला है. दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. अब इस क्लैश पर कार्तिक ने अपनी बात रखी है.

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी स्टारर भूल भुलैया 3 को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. हालांकि उस दिन रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से क्लैश कर रही है. दोनों ही मूवीज को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित है. ऐसे में कौन फिल्म किसपर भारी पड़ेगी ये देखने लायक होगा. वहीं, भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के क्लैश होने पर कार्तिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के क्लैश पर क्या बोले कार्तिक आर्यन

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसके रिलीज का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. इसके रिलीज में सिर्फ थोड़े ही दिन बच गए है. अपनी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में कार्तिक आर्यन ने दोनों फिल्मों के क्लैश पर कहा, ”दिवाली इतनी बड़ी हॉलिडे है. मुझे लगता है दो फिल्में आराम से चल सकती है. और उनका सिंघम अगेन का एक्शन जॉनर है, हमारा कॉमेडी जॉनर है.”

कार्तिक आर्यन बोले- अभी यहां पर दिवाली के…

कार्तिक आर्यन ने आगे ये भी कहा कि, ”अभी यहां पर दिवाली के टाइम पर दो ऐसी फिल्में आ रही है, जिसका मुझे लगता है कि दोनों फिल्मों का ब्रेसबी से इंतजार कर रही है. मुझे उनकी भी फिल्म पसंद है, मैं उनकी भी फिल्म देखने जाउंगा. मुझे उम्मीद है आप हमारी भी फिल्म देखने जाए. और दोनों फिल्में चलने का बहुत स्कोप है.” वहीं, जो भी हो, दीवाली पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के एक साथ रिलीज होना फैंस के लिए कोई ट्रीट से कम नहीं है.

Also Read- Kartik Aaryan Upcoming Movies: हॉरर-कॉमेडी के बाद इन रोमांटिक फिल्मों में रंग जमाएंगे कार्तिक आर्यन, डिटेल्स पढ़े

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: कार्तिक की फिल्म ने आते ही बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, सिंघम अगेन से निकली आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >