Kartik Aaryan को लगी चोट, लाइव शो में 30 मिनट तक हवा में लटका रहा एक्टर का पैर, हालत देख हर कोई रह गया हैरान

Kartik Aaryan Injured: कार्तिक आर्यन एक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे, तभी उनके पैर में चोट लग गई. मेडिकल जांच के बाद उन्हें तेज दर्द से राहत मिली और उन्हें वैन में ले जाया गया. लेकिन इतना होने के बाद भी एक्टर बिल्कुल शांत थे.

Kartik Aaryan Injured: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हाल ही में अपनी फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. लोगों को कार्तिक और कृति सेनन की ये फिल्म खासा इम्प्रेस नहीं कर पाई. इस बीच एक खबर सुनने में आ रही है कि भूल भुलैया 2 एक्टर एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान घायल हो गए.

कार्तिक आर्यन के साथ हुआ एक हादसा

दरअसल, कार्तिक आर्यन एक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे, तभी उनके पैर में चोट लग गई. इस हादसे के बारे में एक सूत्र ने बताया कि, ‘यह आश्चर्य की बात है कि कार्तिक ने इसे इतने लंबे समय तक इसे सीक्रेट रखा. उनके साथ स्टेज पर जो हुआ, वो कोई छोटी बात नहीं थी. हम सब वाकई काफी डर गए थे. उसने आगे बताया कि, इवेंट में एक्टर भूल भुलैया 2 का सिग्नेचर स्टेप कर रहे थे, तभी उनका टखना मुड़ गया और उनका पैर बीच हवा में अटक गया.

20-30 मिनट तक हवा में लटका रहा कार्तिक का पैर

आगे उसे सूत्र ने बताया कि, कार्तिक आर्यन का टखना मुड़ गया कि वो उसे स्टेज पर वापस नहीं रख पा रहे थे. हालांकि पहले सभी को लगा कि वो मजाक कर रहे है, लेकिन बाद में जब उन्हें मामला समझ आया तो सभी काफी हैरान रह गए. उसी हालत में वो 20-30 मिनट तक रहे, जब तक मेडिकल हेल्प नहीं आ गई. मेडिकल जांच के बाद उन्हें तेज दर्द से राहत मिली और उन्हें वैन में ले जाया गया. लेकिन इतना होने के बाद भी एक्टर बिल्कुल शांत थे. हालांकि एक्टर अब ठीक है और काम पर वापस लौट आए है.

Also Read: Shehzada Twitter Review: कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ हिट या फ्लॉप! जानिए लोगों को कैसी लगी ये फिल्म
शहजादा हुई थी लीक

बता दें कि कार्तिक आर्यन की शहजादा अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म अला वैकुंठप्रेमुलू की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. वहीं, रिलीज के कुछ घंटों बाद ही मूवी पायरेसी का शिकार हो गई. फिल्म विभिन्न टोरेंट साइट्स जैसे Filmyzilla, Movierulz, Telegram, Tamilrockers, और अन्य पर फ्री में HD डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >