Karisma Kapoor Net Worth: फिल्मों से दूरी के बाद भी करोड़ों की मालकिन हैं करिश्मा कपूर, एक्स पति Sunjay Kapur के निधन के बाद फिर चर्चे में

Karisma Kapoor Net Worth: 90 की दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है. इस बीच आइए बताते हैं कि एक्ट्रेस फिल्मों से सालों तक दूर रहने के बावजूद कैसे करोड़ों की मालकिन हैं और क्या हैं उनके इनकम के सोर्स.

Karisma Kapoor Net Worth: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है. 53 वर्षीय बिजनेसमैन संजय कपूर ने 12 जून को यूके में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक के कारण अंतिम सांस ली. इस दुखद खबर के बीच एक बार फिर लोगों की नजरें करिश्मा कपूर पर टिक गई हैं. उनके रिएक्शन से लेकर उनकी नेट वर्थ तक के बारे में जानने के लिए फैंस काफी बेकरार हैं. ऐसे में आइए हम आपको उनकी संपत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

करिश्मा कपूर की नेट वर्थ कितनी है?

करिश्मा कपूर लंबे वक्त से फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल और नेट वर्थ आज भी किसी स्टार से कम नहीं है. उनकी आखिरी फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ (2012) थी, जिसके बाद वो सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गईं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर की कुल संपत्ति लगभग $12 मिलियन (करीब 87 करोड़ रुपये) है. एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट्स, टीवी रियलिटी शोज, मॉडलिंग, चैरिटी और सोशल वर्क, Babyoye कंपनी की शेयर होल्डिंग जैसे सोर्स से तगड़ी कमाई करती हैं. एक्ट्रेस कई बड़े ब्रांड्स की एंबेसडर रह चुकी हैं और सोशल कामों में भी काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में फिल्मों से दूरी के बावजूद उनके पास कमाई के कई रास्ते हैं.

संजय कपूर से शादी और तलाक

साल 2003 में करिश्मा कपूर की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी. दोनों का रिश्ता 2016 में तलाक के साथ खत्म हुआ. उनके दो बच्चे हैं — समायरा और कियान, जिनकी परवरिश करिश्मा अकेले कर रही हैं. तलाक के बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की थी. बावजूद इसके, करिश्मा और संजय के बच्चों ने समय-समय पर अपने पिता और उनकी दूसरी पत्नी के साथ भी वक्त बिताया है.

यह भी पढ़े: Karisma Kapoor के एक्स पति संजय कपूर का निधन, 3 दिन पहले हो गया था मौत का पूर्वाभास? इस ट्वीट ने छोड़े कई सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >