Kantara Chapter 1 Worldwide Records: वर्ल्डवाइड भी इतिहास रच रही कातांरा चैप्टर 1, डंकी-टाइगर 3 के कलेक्शन को पछाड़ा

Kantara Chapter 1 Worldwide Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. फिल्म को दर्शकों की ओर से काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसलिए तो थियेटर्स हाउसफुल दिख रहे हैं. अब इसने टाइगर 3 और डंकी जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

Kantara Chapter 1 Worldwide Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार तरीके से खत्म किया. यह पीरियड एक्शन ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने कई सुपरहिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को एक झटके में तोड़ दिया. अब कांतारा चैप्टर 1 ने शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्मों को पछाड़ दिया है.

कांतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़, तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कांतारा चैप्टर 1 ने दुनियाभर में 475.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं भारत में इसका 8 दिनों में कलेक्शन 337.40 करोड़ है. इसी के साथ मूवी ने सलमान खान की टाइगर 3 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा, जिसने 464 करोड़ कमाए थे. वहीं शाहरुख खान की डंकी का कलेक्शन भी कांतारा चैप्टर 1 के आगे नहीं टिक पाया. राजकुमार हिरानी की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 454 करोड़ कमाए थे.

कांतारा चैप्टर 1 कलेक्शन

  • Kantara Chapter 1 Worldwide Collection: 475.25 करोड़
  • Kantara Chapter 1 India Net Collection: 337.40 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Overseas Collection: 72.00 करोड़
  • Kantara Chapter 1 India Gross Collection: 403.25  करोड़

कांतारा चैप्टर 1 हर जगह मचा रही धूम

कांतारा चैप्टर 1 को सभी भाषाओं में सफलता मिली है. इसके मूल कन्नड़ वर्जन और हिंदी डब, दोनों ने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. तेलुगु संस्करण ने भी अब तक 60 करोड़ के लगभग कमाए, जबकि मलयालम और तमिल डब, दोनों ने 20-20 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. 2022 की सुपरहिट फिल्म “कातांरा” का प्रीक्वल, यह फिल्म पहली फिल्म की घटनाओं से एक हजार साल पहले की घटनाओं पर आधारित है.

यहभी पढ़ें- Kriti Sanon: कृति सेनन बनीं मां की मेहंदी आर्टिस्ट, करवाचौथ पर दिखाया अपना स्पेशल टैलेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >