Kantara Chapter 1: बॉलीवुड के इस एक्टर के प्यार और सपोर्ट पर ऋषभ शेट्टी ने जताया आभार, कहा- अन्ना की मौजूदगी से शाम हो गई खास

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के सामने साल 2025 की रिलीज हुई अधिकतर फिल्में फुस्स हो गई. मूवी जमकर कलेक्शन कर रही है और इसने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर ली. अब ऋषभ ने बॉलीवुड के इस एक्टर को थैंक्यू कहा है.

Kantara Chapter 1: एक्टर और फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की दहाड़ से बॉक्स ऑफिस गूंज उठा है. फिल्म ने पूरे देश में तहलका मचा दिया और ये घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये कमाने की ओर पहुंच गई है. फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम भी हैं. फिल्म को दर्शकों और सेलेब्स का प्यार मिल रहा है. इसमें संदीप रेड्डी वांगा, राम गोपाल वर्मा, अनुपम खेर, क्रिकेटर केएल राहुल और एक्टर सुनील शेट्टी शामिल हैं. सुनील ने हाल ही में फिल्म का रिव्यू करते हुए इसकी तारीफ की थी. अब उनकी तारीफ करने पर ऋषभ ने रिएक्ट किया है.

ऋषभ शेट्टी के साथ नजर आए सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी हाल ही में कांतारा चैप्टर 1 के स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए, जो मुंबई में था. ऋषभ शेट्टी ने एक्टर संग दो फोटोज शेयर कर उनका शुक्रिया अदा किया. ऋषभ ने कैप्शन में लिखा, एक खास शाम,सुनील शेट्टी अन्ना की मौजूदगी से और भी खास हो गई. कांतारा चैप्टर 1 के लिए आपके प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं. तसवीर में उनके साथ प्रगति शेट्टी, डिनो मोरिया और गुलशन देवैया भी नजर आ रहे हैं. तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सुनील शेट्टी ने कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू करते हुए क्या कहा?

सुनील शेट्टी ने एक्स पर कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू करते हुए लिखा था, कल रात कांतारा ने मुझे न सिर्फ झकझोर दिया-बल्कि वो सीधे मेरी रगों में उतर गई. रोंगटे खड़े हो गए, आंसू आ गए, गर्व हुआ, शांति महसूस हुई- सब एक साथ. मुझे लगता है असली सिनेमा यही करता है- यह आपको अपनी जड़ों का एहसास कराता है. भारतीय सिनेमा की असली पहचान यही है- जब यह हमारी मिट्टी, हमारे लोगों, हमारे देवताओं की बात करता है… तो यह दिव्य हो जाता है. जब तक हम इन कहानियों के प्रति सच्चे रहेंगे, तब तक बुरा सिनेमा कभी नहीं हो सकता.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: ब्लॉकबस्टर हिट ‘कांतारा चैप्टर 1’ के जश्न में डूबे फैंस, ऋषभ शेट्टी पर फूल बरसाकर किया सम्मान

कांतारा चैप्टर 1 के निर्देशक कौन है?

कांतारा चैप्टर 1 के निर्देशक ऋषभ शेट्टी है.

किस-किस भाषा में कांतारा चैप्टर 1 रिलीज हुई?

कांतारा चैप्टर 1 कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल भाषा में रिलीज हुई है.

कांतारा चैप्टर 1 किस दिन रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज हुई?

कांतारा चैप्टर 1, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

कांतारा चैप्टर 1 का कितना कलेक्शन है?

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 ने अभी तक भारत में 399.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. कमाई अभी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >