Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने तोड़ा अब शाहरुख-रणबीर कपूर की मूवी का रिकॉर्ड

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा चैप्टर 1' का जादू रिलीज के 21 दिन बार भी बॉक्स ऑफिस पर छाया है. फिल्म ने अब शाहरुख खान और रणबीर कपूर की मूवी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए आपको फिल्म का नाम बताते हैं.

Kantara Chapter 1 Box Office Records: विक्की कौशल की ‘छावा’ के बाद ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा चैप्टर 1’ साल 2025 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई. फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ डाला. दमदार कहानी, जबरदस्त वीएफएक्स और शानदार एक्टिंग की बदौलत मूवी ने 8 दिन में ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म की स्पीड कम हो गई है, लेकिन ये लेटेस्ट रिलीज हुई मूवी एक दीवाने की दीवानियत से अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने अब पठान और एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

कांतारा चैप्टर 1 ने 22वें तोड़ा किस फिल्म का रिकॉर्ड?

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 ने 22वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शाम तक नंबर्स बढ़ने के चांस और भी है. टोटल कमाई अभी तक 557.55 करोड़ रुपये हो गई है. इस कलेक्शन के साथ इसने शाहरुख खान की फिल्म पठान और रणबीर कपूर की मूवी एनिमल के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. भारत में पठान ने 545 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, जबकि एनिमल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 556.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

कांतारा चैप्टर 2 का अब तक का कलेक्शन

  • Kantara Chapter 1 Day 1- 61.85 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 2- 45.40 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 3- 55.00 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 4- 61.50 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 5- 31.25 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 6- 16.67 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 7- 25.25 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 8- 20.50 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 9- 22.00 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 10- 39 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 11- 39.75 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 12- 13.35 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 13- 14.15 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 14- 10.5 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 15- 8.85 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 16- 8.5 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 17- 12.75 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 18- 17 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 19- 11.65 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 20- 11.75 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 21- 9.85 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 22- 0.8 करोड़ रुपये

Total- 557.55 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Thamma Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ हिट हुई या फुस्स? चौंकाने वाला है कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >