Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 18: पास या फेल? क्या 500 करोड़ कमाने के बाद ‘कांतारा चैप्टर 1’ की हालत 18वें दिन ढेर? रिपोर्ट्स से खुले पत्ते

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 18: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 17 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच अब उसके18वें दिन की कमाई जानते हैं.

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 18: ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’, 2 अक्टूबर को रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. शानदार वर्ड-ऑफ-माउथ और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर यह फिल्म तीसरे हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. हालांकि अब फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन इसका जादू दर्शकों पर अब भी कायम है. ऐसे में आइए इसके 19वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट जानते हैं.

कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के 18वें दिन भारत में 4 बजे तक लगभग ₹8.82 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन ₹515.07 करोड़ तक पहुंच चुका है.

दूसरे हफ्ते के अंत में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन फिल्म अब ₹500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है.

कांतारा चैप्टर 1 की डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट

DayCollection (₹ Crore)
Day 161.85
Day 245.40
Day 355.00
Day 461.50
Day 531.25
Day 616.67
Day 725.25
Day 820.50
Day 922.00
Day 1039.00
Day 1139.75
Day 1213.35
Day 134.15
Day 1410.50
Day 158.85
Day 168.50
Day 1712.50
Day 188.82 (Early Reports)
Total India515.07 Cr

वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट

भारत के अलावा दुनियाभर में भी कांतारा चैप्टर 1 ने शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने दुनियाभर में ₹700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, यह आंकड़े अभी Sacnilk पर अपडेट नहीं हुए हैं, लेकिन मेकर्स ने अपने ऑफिशियल पोस्टर के जरिए इसकी पुष्टि कर दी है.

फिल्म के बारे में

कांतारा चैप्टर 1, 2022 की ब्लॉकबस्टर कांतारा का प्रीक्वल है. यह फिल्म देवता, आस्था और लोककथाओं की रहस्यमयी कहानी पर आधारित है. ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में न केवल निर्देशन किया है, बल्कि मुख्य भूमिका भी निभाई है. उनकी परफॉर्मेंस और फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की खूब तारीफ हो रही है.

कांतारा चैप्टर 1 का राइटर कौन है?

कांतारा चैप्टर 1 का राइटर, डायरेक्टर और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी हैं.

कांतारा का अर्थ क्या है?

कांतारा एक कन्नड़ शब्द है, जिसका अर्थ रहस्यमय जंगल होता है.

कांतारा चैप्टर 1 की लीड एक्ट्रे��� कौन है?

कांतारा की लीड एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत है.

यह भी पढ़ें: Gabru Release Date: बॉर्डर 2 के बाद ‘गबरू’, सनी देओल की नई फिल्म का पहला मोशन पोस्टर आउट, रिलीज डेट का भी हुआ अनाउंसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >