Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11: 11वें दिन भी बरकरार रहा ऋषभ शेट्टी की फिल्म का जलवा, कुल कमाई चौंकाने वाली

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11: ऋषभ शेट्टी की पौराणिक फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है. अब रिलीज के 11वें दिन तक फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया, आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से जानते हैं.

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11: ऋषभ शेट्टी की पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड – चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल कर रही है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में धमाकेदार कलेक्शन करते हुए सभी को चौंका दिया था और अब 11वें दिन भी इसका जलवा कायम है. फिल्म की दमदार कहानी, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और ऋषभ शेट्टी के बेहतरीन निर्देशन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया से लेकर थिएटर्स तक हर जगह ‘कांतारा चैप्टर 1’ की चर्चा है. ऐसे में आइए अब फिल्म के 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

कांतारा चैप्टर 1 के 11वें दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को यानी 11वें दिन दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने 16.12 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. वीकेंड के मौके पर दर्शकों की भीड़ एक बार फिर सिनेमाघरों में उमड़ी. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 414.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

शाम तक यह आंकड़ा बढ़कर 450 करोड़ के करीब पहुंच सकता है.

कांतारा चैप्टर 1 का डे-वाइज कलेक्शन

DayCollection (in ₹ Crore)
Day 161.85
Day 245.40
Day 355.00
Day 461.50
Day 531.25
Day 616.67
Day 725.25
Day 820.50
Day 922.00
Day 109.29
Day 1116.12 (Early Estimates)
Total414.77 करोड़

क्या है ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी?

ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत ‘कांतारा चैप्टर 1’ कर्नाटक के कदंब काल पर आधारित है, जिसे भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग कहा जाता है. कहानी एक आदिवासी व्यक्ति बर्मे (ऋषभ शेट्टी) की है, जो अपने समुदाय की स्वतंत्रता के लिए राजकुमार कुलशेखर (गुलशन देवैया) के खिलाफ विद्रोह करता है. यह संघर्ष धर्म, सत्ता और मानवीय आस्था के गहरे पहलुओं को छूता है.

सुनील शेट्टी ने की फिल्म तारीफ

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, “कल रात ‘कांतारा’ ने मुझे न सिर्फ भावुक किया, बल्कि यह फिल्म मेरी रगों में उतर गई. रोंगटे खड़े हो गए, आंखों में आंसू आ गए और गर्व महसूस हुआ. असली सिनेमा वही है जो हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है- हमारी मिट्टी, हमारे लोग और हमारे देवताओं की कहानियों से.”

‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी किस देवता पर आधारित है?

कांतारा चैप्टर 1 की कहानी पंजुरली और गुलिगा नाम के दो देवता की है, जो जंगल की रक्षा और वहां के लोगों की देख-भाल करते थे.

क्या ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2025 की सबसे कमाने फिल्म है?

कांतारा चैप्टर 1 साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और अभी ‘छावा’ से पीछे है.

कांतारा चैप्टर 1 की लीड एक्ट्रेस कौन है?

कांतारा चैप्टर 1 की लीड एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत है.

कांतारा चैप्टर 1 ने ओपनिंग डे पर कितना कमाया?

कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन कन्नड़, हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत सभी भाषाओं में 61.85 करोड़ की कमाई की.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बड़ा रिकॉर्ड किया नाम, सलमान खान की ‘सिकंदर’ को पछाड़ बनी 2025 की 9वीं सबसे कमाऊ फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >