Kantara Chapter 1 की हीरोइन रुक्मिणी वसंत ने फिल्म और ऋषभ शेट्टी संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सर इस प्रोजेक्ट की नींव रहे

Kantara Chapter 1 ने 60 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग कर दी. इस बीच फिल्म की हीरोइन रुक्मिणी वसंत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर निर्देशक ऋषभ शेट्टी और टीम का आभार जताया.

Kantara Chapter 1: कांतारा: चैप्टर 1 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 60 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग कर सबको चौंका दिया. साथ ही इस साल की हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्मों में भी अपनी जगह पक्की है.

इस बीच, फिल्म में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली लीड एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए फिल्म में और ऋषभ शेट्टी संग काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया. आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा और वह आखिर हैं कौन.

रुक्मिणी ने फिल्म को लेकर क्या कहा?

रुक्मिणी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर करते हुए लिखा, “एक साल से भी ज्यादा समय पहले, मुझे ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की टीम में शामिल होने का सौभाग्य मिला था. इसने मुझे चुनौती दी, मुझे सिखाया, मेरे काम करने के तरीके में सुधार किया और मुझे जिंदगी के प्रति एक नया नजरिया दिया. यह फिल्म प्यार की एक मेहनत है, जिसे सैकड़ों लोगों ने दिन-रात मेहनत करके जीवंत किया है – मैं इस मंत्रमुग्ध कर देने वाली फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बहुत आभारी हूं.”

ऋषभ शेट्टी के साथ काम करने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

उन्होंने निर्देशक और एक्टर ऋषभ शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा, “ऋषभ सर इस प्रोजेक्ट की नींव रहे हैं. सर, इस शानदार फिल्म के लिए आपकी कड़ी मेहनत और नेतृत्व बेहद प्रेरणादायक रहा है. मुझ पर आपके विश्वास और इस सफर में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद.”

रुक्मिणी वसंत कौन हैं?

रुक्मिणी वसंत कन्नड़ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 2019 में बीरबल से डेब्यू किया था और 2023 की सप्ता सागरदाचे एलो से खूब नाम कमाया. इसके बाद उन्होंने कई कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया. कांतारा: चैप्टर 1 में वह ऋषभ शेट्टी और गुलशन देवैया के साथ मुख्य भूमिका में हैं.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 Review: जूनियर एनटीआर ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक अद्भुत अभिनेता और शानदार निर्देशक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >