Kannappa Box Office Collection Day 7: विष्णु मांचू की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमा डाले इतने करोड़

Kannappa Box Office Collection Day 7: विष्णु मांचू, मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल स्टारर कन्नप्पा का क्रेज अभी भी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. मूवी ने राजोल की मां को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. आइये जानते हैं सातवें दिन इसने कितनी कमाई की.

Kannappa Box Office Collection Day 7: विष्णु मांचू-स्टारर कन्नप्पा सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. यही वजह है कि इसने काजोल की मां को कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया है. इसमें अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे स्टार्स कैमियो करते नजर आ रहे हैं. आइये जानते हैं सातवें दिन मूवी ने कितनी कमाई की.

कन्नप्पा ने सातवें दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विष्णु मांचू की कन्नप्पा ने सातवें दिन यानी गुरुवार को 0.11 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 28.71 करोड़ हो गया है. हालांकि ये आंकड़ा सुबह का है, इसमें शाम तक और वृद्धि होगी. साउथ की इस मूवी ने काजोल की मां को पछाड़ दिया है. हॉरर ड्रामा ने अब तक 25 करोड़ की कमाई की है.

कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Kannappa Box Office Collection Day 1: 9.35 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 2: 7.15 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 3: 6.9 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 4: 2.3 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 5: 1.8 करोड़
  • Kannappa Box Office Collection Day 7: 0.11 करोड़

Kannappa Box Office Collection: 28.71 करोड़

कन्नप्पा के बारे में

विष्णु कई सालों से कन्नप्पा को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट कहते आ रहे हैं. यह फिल्म थिन्नाडू नामक एक शिकारी की कहानी पर आधारित है, जो नास्तिक है, लेकिन बाद में भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त बन जाता है.इसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है. विष्णु के अलावा, कन्नप्पा में मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन, मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, शिव बालाजी, कौशल मंदा, राहुल माधव, देवराज, मुकेश ऋषि, रघु बाबू और मधु हैं.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने अरमान को किया किस… लगाया गले, दादीसा इस शख्स को देगी सुसाइड करने की धमकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >