अपनी फिल्म में करण जौहर को एक रोल देना चाहती हैं कंगना रनौत, कहा- ‘सास-बहू की चुगलीबाजी…’

इंडियन आइडल 15 के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आने वाली है. कंगना शो में फिल्ममेकर करण जौहर पर तंज कसती दिख रही है. शो का प्रोमो सामने आया है.

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 15 में कंगना रनौत आने वाली है. सोनी टीवी ने शो का लेटेस्ट प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. प्रोमो में दिखाया गया है कि एक कंटेस्टेंट कंगना से पूछती है कि क्या वह करण के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित फिल्म में अभिनय करना चाहेंगी. इसपर एक्ट्रेस हंसते हुए जवाब देती है, “मुझे कहने के लिए खेद है, लेकिन करण सर को मेरे साथ फिल्म करना चाहिए. मैं उन्हें एक बहुत अच्छा रोल दूंगी और एक अच्छी फिल्म बनाउंगी, जो सास-बहू की चुगलीबाजी नहीं होगी. जो सिर्फ पीआर अभ्यास नहीं होगी. ये एक उचित फिल्म होगी और उन्हें एक अच्छा रोल मिलेगा.” ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये एपिसोड काफी मजेदार होगा. एक यूजर ने लिखा, कंगना ने सबकी बोलती बंद कर दी. एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंस को लेकर चर्चा में है. फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी. फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी है.

यह भी पढ़ें- Pushpa 2: पुष्पा 2 की ऐतिहासिक सफलता पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आज बॉलीवुड में कौन सा हीरो मजदूर…

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: शो के बीच में ही चुम दारंग को करणवीर मेहरा ने किया KISS, क्या टॉप 4 कंटेस्टेंट्स का नाम आया सामने?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >