Kangana Ranaut: कंगना ने दीपिका की ‘पद्मावत’ पर उठाए सवाल, बोलीं- पूरी फिल्म में बस तैयार…, VIDEO

Kangana Ranaut: कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वहां दीपिका पादुकोण की साल 2018 में आई फिल्म ‘पद्मावत’ के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की साल 2025 के मच अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस बी इस फिल्म पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की साल 2018 में आई फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर ऐसी बात कही है कि जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कंगना बताती है कि आखिर उन्होंने क्यों इस फिल्म को रिजेक्ट किया था. उन्होंने कहा, ‘मुझे ‘पद्मावत’ भी ऑफर हुई थी. मैंने संजय लीला भंसाली से स्क्रिप्ट मांगी, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कभी स्क्रिप्ट शेयर नहीं करते हैं. फिर मैंने उनसे हीरोइन की भूमिका के बारे में पूछा. उन्होंने कहा कि इसमें कुछ खास नहीं है, हीरोइन की भूमिका बस इतनी है कि हीरो उसे तैयार होते समय आईने में देखता है और जब मैंने फिल्म देखी, तो मैंने देखा कि पूरी फिल्म में वह बस तैयार हो रही है…, भंसाली सही थे. हीरोइन बस तैयार हो रही है’. अब कंगना के इस वीडियो पर फैंस की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है.

यह भी पढ़े: VIDEO: करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड ने सैफ अली संग हुए हमले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इन चीजों से

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >