Kamal Hassan एक्टिंग के बाद करेंगे AI की पढ़ाई, 90 दिन के लिया इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन

Kamal Hassan ने अमेरिका के उच्च एआई इंस्टीट्यूट में एमिशन लिया है. उनका यह कोर्स 90 दिन का है. लेकिन एक्टर अपने बिजी शेड्यूल की वजह से सिर्फ 45 दिन के लिए कोर्स अटेंड कर सकेंगे.

Kamal Hassan हाल ही में नाग अश्विन की निर्देशित ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे. वह फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे थे, जिसका नाम सुप्रीम यासकीन था. फिल्म में उनके किरदार ने काफी वाह-वाही बटोरी. इसके बाद अब एक्टर कुछ वक्त के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक नई पहल कर रहे है. दरअसल, एक्टर ने 69 साल की उम्र में अमेरिका के टॉप इंस्टीट्यूट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एडमिशन लिया है. इसके लिए एक्टर पिछले हफ्ते अमेरिका पहुंच चुके हैं.

90 दिनों के लिए अमेरिका पहुंचे कमल हासन

कमल हासन एआई कोर्स के लिए एक दो हफ्ते नहीं बल्कि 90 दिन यानि 3 महीनों के लिए अमेरिका गए हैं. दरअसल, एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एआई की पढ़ाई करना चाहते हैं. कमल हासन ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘मुझे नई टेक्नोलॉजी में बहुत दिलचस्पी है, और आप अक्सर मेरी फिल्मों में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल देख सकते हैं. सिनेमा मेरी जिंदगी है. मेरी सारी कमाई अलग-अलग तरीकों से फिल्मों में ही वापस चली जाती है. मैं सिर्फ एक एक्टर नहीं हूं, बल्कि एक प्रोड्यूसर भी हूं, और मैं अपनी सारी कमाई फिल्म इंडस्ट्री में ही लगा देता हूं.’

Also Read Anurag Kashyap की वो 5 फिल्में, जिससे चमकी उनकी किस्मत, OTT पर हैं मौजूद

Also Read Kalki 2 में कैमियो करने पर तेलुगु अभिनेता नानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्रभास की फिल्म करना…

फैंस की इंस्पिरेशन बने कमल हासन

कमल हासन ने भले ही 90 दिन के लिए एआई कोर्स में एडमिशन लिया लेकिन वह केवल 45 दिनों तक ही कोर्स अटेंड करेंगे. इसकी वजह यह है कि उन्हें भारत में कुछ जरूरी काम करने हैं. हालांकि, इतनी उम्र में एक्टर की कुछ नई सीखने की इच्छा उनके फैंस को काफी प्रभावित कर रही है.

कमल हासन वर्क फ्रंट

कमल हासन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अगले साल एक्टर ‘इंडियन 3’ और मणिरत्नम की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >